
सानिया ने कहा कि करीब 32 साल पहले जब उन्होंने गाय
के गोबर से बने टेनिस कोर्ट पर खेलना शुरू किया था
और एहतियात के तौर पर टिटनेस के इंजेक्शन लेती थीं।
तब से देश में कई महिला सुपरस्टार निकली हैं।
भारत में अब और भी महिला सुपरस्टार हैं, लेकिन खुद को प्रस्तुत करना जानना होगा: सानिया मिर्जा
उन्होंने कहा, ‘‘आज जब हम ओलंपिक में या बाहर जाते हैं
तो शायद तीन या चार पुरुष क्रिकेटरों के अलावा इस देश की खेलों
में सबसे बड़ी सुपरस्टार महिला एथलीट हैं
और इससे पिछले 50 साल में बहुत कुछ पता चलता है।
सानिया ने कहा कि देश की महिला खिलाड़ियों को दूसरी की अपेक्षाओं के बजाय
खुद के लिए खेलने और अपनी प्रतिष्ठा का प्रतिनिधित्व करने पर जोर देना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘क्या हम पुरुषों की दुनिया में रह रहे हैं? इसका जवाब हां है।
खेल के मामले में क्या हम पुरुषों की दुनिया में रह रहे हैं? इसका जवाब हां है।
महिला प्रतिनिधित्व के तौर पर यह जिम्मेदारी हम पर भी है कि हम खुद को कैसे पेश करती हैं।
भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने कहा
कि अगर महिला एथलीट दूसरों की राय के बारे में सोचने लगें
तो यह एक खिलाड़ी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।