
मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक दो दिन के लिए बढ़ाई गई
गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया, ‘‘राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा
करने के बाद जनहित को ध्यान में रखते हुए इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्वी, काकचिंग, बिष्णुपुर,
थौबल, चुराचांदपुर और कांगपोकपी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं दो दिन के लिए निलंबित रखने
का निर्णय लिया है।’’तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव बरामद होने के चलते राज्य में हिंसा
भड़कने के बाद 16 नवंबर को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। मणिपुर सरकार ने आम
लोगों, स्वास्थ्य सुविधाओं, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य कार्यालयों को हो रही परेशानियों को
देखते हुए 19 नवंबर को ब्रॉडबैंड सेवाओं से रोक हटा ली थी।मणिपुर सरकार ने आम लोगों,
स्वास्थ्य सुविधाओं, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य कार्यालयों को हो रही परेशानियों को
देखते हुए 19 नवंबर को ब्रॉडबैंड सेवाओं से रोक हटा ली थी।मणिपुर सरकार ने सात जिलों
में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक शनिवार को दो दिन के लिए बढ़ा दी।