
महायुति की जीत पर बोले शिंदे हमें काम का इनाम मिला
एकनाथ शिंदे ने इस विजय के लिए आम लोगों और अपने कार्यकर्तों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री
के सवाल को लेकर एकनाथ शिंदे ने कहा कि जिस तरीके से हमारे गठबंधन के दलों ने मिलकर चुनाव
लड़ा, उसी तरह हम लोग मिल बैठकर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को भी तय करेंगे। मुख्यमंत्री को
लेकर हमारे गठबंधन के भीतर कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने केंद्र की
सरकार के साथ मिलकर काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष तौर पर महाराष्ट्र का हमेशा
समर्थन करते रहे हैं। उनकी सरकार ने भी महाराष्ट्र को लेकर विशेष काम किया है।इसके साथ ही
एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर भी जबरदस्त वार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सिर्फ आरोप लगाने
का काम किया है। हमने अपने काम से उसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र के
मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। यह एक जबरदस्त जीत है. मैंने पहले ही कहा था कि महायुति
को प्रचंड जीत मिलेगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं समाज के सभी वर्गों को धन्यवाद देता हूं।
मैं महायुति दलों के सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देता हूं।