
महाराष्ट्र-झारखंड में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत
पार्टी ने कहा कि सैयद नसीर हुसैन और डी अनसूया सीताक्का को उत्तर महाराष्ट्र के लिए
वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियाँ महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं की यहां पार्टी
के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के एक दिन बाद हुई हैं। कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख
नाना पटोले ने दावा किया है कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटकों के बीच सीट
बंटवारे को लेकर कोई मुद्दा नहीं है और गठबंधन भाजपा की भयानक रणनीति पर काबू
पाकर राज्य में सरकार बनाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुकुल वासनिक
और अविनाश पांडे को महाराष्ट्र राज्य चुनाव वरिष्ठ समन्वयक नियुक्त किया है।विपक्षी
दल ने झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए तीन एआईसीसी वरिष्ठ पर्यवेक्षकों- तारिक
अनवर, अधीर रंजन चौधरी और भट्टी विक्रमार्क मल्लू को भी नियुक्त किया है।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि 23 नवंबर को वोटो की गिनती
होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव
कुमार ने बताया कि इस बार राज्य में दो चरणों में ही चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
पहले चरण के वोट 13 नवंबर को डाले जाएंगे जबकि दूसरे चरण के लिए मतदान 20
नवंबर को होंगे। वहीं, झारखंड चुनाव के नतीजे भी महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे के
साथ 23 नवंबर को आएंगे।