महिलाओं को 2500 प्रतिमाह LPG सिलेंडर पर 500 की सब्सिडी

महिलाओं को 2500 प्रतिमाह LPG सिलेंडर पर 500 की सब्सिडी
महिलाओं को 2500 प्रतिमाह LPG सिलेंडर पर 500 की सब्सिडी
जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में जो जन कल्याण की योजनाएं चल रही हैं, वो सारी योजनाएं भाजपा की सरकार
बनने पर भी जारी रहेंगी। उन सभी योजनाओं का ज्यादा कारगर तरीके से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा और उन्हें
भ्रष्टाचार से मुक्त भी किया जाएगा। हमने गरीब कल्याण, सुशासन, गुड गवर्नेंस, महिला सम्मान, विकास,
युवाओं और किसानों का सशक्तिकरण और मजदूर वर्ग को मुख्य धारा में लाने को अपना objective बनाया
और आज मुझे खुशी है कि नीति आयोग के अनुसार 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल आए हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प
पत्र भाग – I लॉन्च किया। जेपी नड्डा ने कहा कि आज जो बिंदु मैं रखने वाला हूं, ये विकसित दिल्ली का
आधार रखने वाले हैं। दिल्ली को किस तरह से आगे बढ़ाया जाए, उन बिंदुओं पर आज हम चर्चा करेंगे।
मेनिफेस्टो पहले भी आते थे, लेकिन आप भी भूल जाते थे और राजनीतिक पार्टियां भी भूल जाती
थी कि उन्होंने क्या कहा था।

महिलाओं को 2500 प्रतिमाह LPG सिलेंडर पर 500 की सब्सिडी

लेकिन ये राजनीतिक संस्कृति का परिवर्तन है कि आज मेनिफेस्टो ‘संकल्प पत्र’ में परिवर्तित हो गया है।
संकल्प से सिद्धि की ओर जाने का मंत्र भी हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिया है। महिलाओं को हर
महीने 2500 प्रतिमाह देने का भी वादा बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में किया है। इसके साथ ही एलपीजी
सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं होली और दीवाली पर एक एक सिलेंडर मुफ्त में दिए
जाएंगे। गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में
जो जन कल्याण की योजनाएं चल रही हैं, वो सारी योजनाएं भाजपा की सरकार बनने पर भी जारी रहेंगी।
उन सभी योजनाओं का ज्यादा कारगर तरीके से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा और उन्हें भ्रष्टाचार से मुक्त
भी किया जाएगा। हमने गरीब कल्याण, सुशासन, गुड गवर्नेंस, महिला सम्मान, विकास, युवाओं और
किसानों का सशक्तिकरण और मजदूर वर्ग को मुख्य धारा में लाने को अपना objective बनाया और
आज मुझे खुशी है कि नीति आयोग के अनुसार 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल आए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »