
मार्वल की नई Fantastic Four टीम अपने पहले मिशन के लिए तैयार
वांडाविज़न के निर्देशक मैट शाकमैन द्वारा फैंटास्टिक फोर का निर्देशन किया जाएगा। ये एरिक
पियर्सन, जोश फ्रीडमैन, जेफ कपलान और इयान स्प्रिंगर की स्क्रिप्ट पर आधारित है। इसमें
पास्कल रीड रिचर्ड्स/मिस्टर फैंटास्टिक, वैनेसा किर्बी सू स्टॉर्म/द इनविजिबल वूमन, जोसेफ
क्विन जॉनी स्टॉर्म/द ह्यूमन टॉर्च और एबन मॉस-बैचराच बेन ग्रिम/द थिंग की भूमिका निभा
रहे हैं। जूलिया गार्नर सिल्वर सर्फर की भूमिका निभाने वाली हैं, जबकि पॉल वाल्टर हॉसर एक
अज्ञात भूमिका में कलाकारों में शामिल हैं।मार्वल की अगली सुपरहीरो टीम तैयार है, जो जल्द
ही दुनिया की रक्षा करने की जिम्मेदारी अपने कंधों में उठाने वाली है। हॉलीवुड स्टार पेड्रो पास्कल
ने मार्वल की इस नयी टीम की पहली झलक साझा की है। गुरुवार को अभिनेता ने अपने सोशल
मीडिया पर ‘फैंटास्टिक फोर’ टीम की एक तस्वीर शेयर की। मुख्य कलाकारों की पहली परदे के
पीछे की तस्वीर शेयर करते हुए पेड्रो ने लिखा, ‘हमारा पहला मिशन’।इस तस्वीर में, पास्कल के
साथ वैनेसा किर्बी, जोसेफ क्विन और एबन मॉस-बैचराच में नजर आ रहे हैं।