मिथक और वास्तविकता का मिश्रण
अमिताभ (81) ने इस विज्ञान कथा शैली पर आधारित बड़े बजट की फिल्म में अमर
योद्धा अश्वत्थामा की भूमिका निभाई है, जिसके लिए उनकी काफी प्रशंसा हो रही है।
27 जून को दुनिया भर में रिलीज हुई इस फिल्म ने 700 करोड़ रुपये से अधिक की
कमाई कर ली है।नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘कल्कि
2898 एडी’ को मिले प्यार के लिए शुक्रवार को प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया
और हिंदू महाकाव्य महाभारत को आधुनिक समय के दर्शकों को ध्यान में रखकर पेश
करने के लिए निर्देशक नाग अश्विन की प्रशंसा की। अमिताभ (81) ने इस विज्ञान कथा
शैली पर आधारित बड़े बजट की फिल्म में अमर योद्धा अश्वत्थामा की भूमिका निभाई है
, जिसके लिए उनकी काफी प्रशंसा हो रही है। 27 जून को दुनिया भर में रिलीज हुई इस
फिल्म ने 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त
करते हुए बच्चन ने ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्होंने ‘कल्कि 2898 एडी’ को हाल ही में तीन बार देखा।
मिथक और वास्तविकता का मिश्रण
उन्होंने कहा, ‘‘यह अनुभव निरंतर बढ़ता रहता है… जब हर बार आप इस विशाल कल्पना
को मूर्त रूप देने में निर्देशक द्वारा किए गए अथक प्रयासों को देखते हैं और उनकी प्रशंसा
करते हैं, तथा इसे इस ढंग से प्रस्तुत करते हैं कि यह फिल्म ऐतिहासिक बन जाती है…
यह फिल्म न केवल अपनी व्यावसायिक संभावनाओं के लिहाज से ऐतिहासिक है,
बल्कि महाभारत की कथा को 6000 वर्षों के बाद आज के आधुनिक युग के हिसाब से
पेश करने में निर्देशक के ‘साहसिक’ मूल्यों के लिहाज से भी ऐतिहासिक है।’’ बच्चन
ने कहा, ‘‘हां, यह एक बहुत शानदार फिल्म है… लेकिन यह एक अनुभव भी है…
मिथक और वास्तविकता के मिश्रण का अनुभव।अमिताभ (81) ने इस विज्ञान कथा
शैली पर आधारित बड़े बजट की फिल्म में अमर योद्धा अश्वत्थामा की भूमिका निभाई है,
जिसके लिए उनकी काफी प्रशंसा हो रही है। 27 जून को दुनिया भर में रिलीज हुई
इस फिल्म ने 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है