मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर फिसला विमान

मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर फिसला विमान
मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर फिसला विमान
अग्निशमन एजेंसी के अनुसार, विमान लैंडिंग के समय रनवे पर फिसल गया और मुआन अंतर्राष्ट्रीय
हवाई अड्डे की दीवार से टकरा गया जिससे इसमें आग लग गयी। इस हादसे में अबतक 120 लोगों की
मौत हो गयी है।दक्षिण कोरियाई के मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा विमान हादसा हो गया
है। 181 लोगों से भरा ‘जेजू एयर’ यात्री विमान हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में
अबतक 120 लोगों की मौत हो गयी है। आपको बता दें, ‘जेजू एयर’ का विमान 175 यात्रियों और छह
फ्लाइट अटेंडेंट के साथ बैंकॉक से लौट रहा था।अग्निशमन एजेंसी के अनुसार, विमान लैंडिंग के
समय रनवे पर फिसल गया और मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की दीवार से टकरा गया जिससे
इसमें आग लग गयी। अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि बचाव अधिकारी विमान के यात्रियों के
लिए बचाव कार्य कर रहे हैं।

मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर फिसला विमान

परिवहन मंत्रालय ने बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजकर तीन मिनट

पर हुई। स्थानीय टीवी चैनलों ने फुटेज प्रसारित की जिसमें विमान से आग की लपटें निकलती

दिखाई दे रही हैं और काले धुएं का घना गुबार नजर आ रहा है। मुआन में आपातकालीन

अधिकारियों ने बताया कि वे आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि

ऐसा प्रतीत होता है कि विमान के ‘लैंडिंग गियर’ में खराबी आ गई।परिवहन मंत्रालय ने बताया

कि विमान बैंकॉक से लौट रहा था और उसमें सवार यात्रियों में दो थाई नागरिक भी शामिल थे।

थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के

माध्यम से दुर्घटना के कारण प्रभावित हुए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

पैतोंगतार्न ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्रालय को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का आदेश

दिया है।जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह दक्षिण कोरिया के विमानन इतिहास की सबसे

घातक दुर्घटनाओं में से एक है। इससे पहले, दक्षिण कोरिया में 1997 में ‘कोरियन एयरलाइन’

का विमान गुआम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 228 लोग मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »