पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के करीब पौने चार घंटे के अंदर मंडल कारागार के वरिष्ठ जेल
अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को जान माल की धमकी देने के मामले में मंगलवार को भी पुलिस सक्रिय रही,
जिस नंबर से जेल अधीक्षक को फोन किया गया उसकी जांच पड़ताल की जा रही है। इस कार्य में एसपी
ने सर्विलांस टीम को लगाया है। धमकी के लिए प्रयुक्त किए जाने वाला बेसिक नंबर देहरादून का बताया
जा रहा है। फिलहाल, इस बात की जांच की जा रही है प्रयुक्त किया गया नंबर किसी एप के जरिए
तैयार किया गया है या नहीं। उधर, जेल अधीक्षक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मुख्तार की मौत के बाद जेलर को जान से मारने की धमकी मामले में सर्विलांस टीम हुई एक्टिव, जेल अधीक्षक की बढ़ाई गई सुरक्षा
माफिया मुख्तार की मौत 28 मार्च की रात 950 बजे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में हुई थी।
चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया था। 28 मार्च की ही रात करीब 1.37 मिनट
पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक के सरकारी मोबाइल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति का बेसिक नंबर
से फोन आया था। जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
मुख्तार की मौत के बाद जेल अधीक्षक को आया था कॉल
माफिया मुख्तार की मौत 28 मार्च की रात 9:50 बजे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में हुई थी।
चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया था। 28 मार्च की ही रात करीब 1.37 मिनट
पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक के सरकारी मोबाइल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति का
बेसिक नंबर से फोन आया था।
जान से मारने की दी गई थी धमकी
जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी दी गई थी। दो दिनों तक इस घटना को जिले के
अफसर दबाए रहे। रविवार की देर रात मामले में जेल अधीक्षक की तहरीर पर अज्ञात में
मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को उक्त मामले में जिले की सर्विलांस टीम को भी
लगाया गया है। टीम सर्विलांस के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नंबर
कहां का है और किस प्रकार से इसका प्रयोग किया गया है।जेल चौकी के इंचार्ज आनंद कुमार
मामले की विवेचना कर रहे हैं। उनका कहना था कि अभी तक फोन करने वाले के विषय में
कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सर्विलांस टीम भी उक्त मामले में पूरी मदद कर रही है।
धमकी के लिए प्रयुक्त किए जाने वाला बेसिक नंबर देहरादून का बताया जा रहा है।
फिलहाल, इस बात की जांच की जा रही है प्रयुक्त किया गया नंबर किसी एप के
जरिए तैयार किया गया है या नहीं। उधर, जेल अधीक्षक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मुख्तार की मौत के बाद जेलर को जान से मारने की धमकी
माफिया मुख्तार की मौत 28 मार्च की रात 9:50 बजे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में हुई थी।
चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया था। 28 मार्च की ही रात करीब 1.37 मिनट पर
वरिष्ठ जेल अधीक्षक के सरकारी मोबाइल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति का बेसिक नंबर से फोन आया था।
