मुख्‍तार के बेटे उमर ने बांदा DM को ल‍िखा पत्र

मुख्‍तार की मौत का कोर्ट को लेना चाह‍िए स्‍वत: संज्ञान: शि‍वपाल

Mukhtar Ansari Death: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “इस परिवार से हमारे बहुत

अच्छे संबंध थे… उनकी मौत संदिग्ध है। इसलिए कोर्ट को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। अगर जेल में

किसी की मौत होती है तो जिम्मेदारी सबकी बनती है। जेल प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक।

गजीपुर डीएम ने कहा- सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं…

Mukhtar Ansari Death: ग़ाज़ीपुर की डीएम आर्यका अखौरी का कहना है, “सारी व्यवस्थाएं कर

ली गई हैं, फोर्स की तैनाती और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। हर कोई ड्यूटी पर है।

जुमे की नमाज भी है, हमें यह सुनिश्चित करना है कि यह शांतिपूर्ण माहौल में हो सके।

मुख्‍तार के बेटे उमर ने बांदा DM को ल‍िखा पत्र

Mukhtar Ansari Death Live News: मुख्तार की मौत को लेकर

स्‍वामी प्रसाद मौर्य एक्‍स पर ल‍िखा, यह स्वाभाविक मौत नहीं हत्या की

साज‍िश प्रतीत होती है, पहले डॉक्टरों के पैनल ने अस्पताल से डिस्चार्ज

किया और कुछ घंटों बाद ही उनकी मौत, पारिजनों द्वारा लगाए गए हत्या

की साजिश की पुष्टि करती है।अत: पूरे घटनाक्रम की जांच मा. उच्च न्यायालय

की देखरेख में होना चाहिए यहां तक कि पोस्टमार्टम भी मा. उच्च न्यायालय के

किसी जज के अभिरक्षण में ही किया जाना चाहिए, जिससे कि न्याय का गला घोटने

वालों का चेहरा बेनकाब हो सके तथा थानो, जेलों, पुलिस अभिरक्षण में साजिशन किए

जा रहे इस प्रकार के हत्याओं के फैशन पर विराम लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »