
मेहंदी को अधिक डार्क रचाने के लिए इन 5 DIY हैक्स को आजमाएं
अपने हाथों पर मेहंदी का गहरा रंग पाने के लिए, आप मेहंदी सूखने के बाद लौंग के धुएं का
इस्तेमाल कर सकते हैं। बस अपने हाथों को कुछ मिनट के लिए गर्म लौंग के धुएं पर रखें।
लौंग की गर्मी स्वाभाविक रूप से मेहंदी के रंग को गहरा करती है और भी बेहतर परिणामों के
लिए, मेहंदी को धुएं में डालने से पहले उस पर नींबू का रस और चीनी का मिश्रण लगाने की
सलाह दी जाती है।आप अपनी मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए विक्स या टाइगर बाम
का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आमतौर पर दर्द से राहत के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
सूखी मेहंदी को हटाने के बाद, उस पर विक्स या टाइगर बाम की एक परत लगाएं। इन
उत्पादों में मौजूद मेंथॉल मेहंदी के रंग को गहरा करने में मदद करता है।
ग्लूकोज या कॉर्न सिरप
मेहंदी सूख जाने पर उस पर ग्लूकोज या कॉर्न सिरप की एक पतली परत लगाएं।
इससे मेहंदी लंबे समय तक नम बनी रहती है और रंग गहरा होता है।
चाय पत्ति का उपयोग
यदि आप मेंहदी लगाने से पहले अपने हाथों को गुनगुने चाय के पानी से धो लें, तो
चाय में मौजूद टैनिन मेंहदी के रंग को गहरा करने में मदद कर सकते हैं।
सरसों के तेल की मालिश करें
मेहंदी सूख जाने के बाद और आप इसे हटा दें, सबसे पहले अपने हाथों पर सरसों
के तेल की मालिश करें। सरसों का तेल हथेली पर गर्मी पैदा करता है, जिससे
मेहंदी का रंग और भी गहरा हो जाता है। इन कमाल के टिप्स को अपनाकर
आप अपने हाथों पर लगी मेहंदी का रंग और भी गहरा कर पाएंगी।