शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने लिया आग का जायजा
13/11/2022
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा
हिसार हरियाणा
डा कमल गुप्ता ने
शनिवार को मॉडल टाउन स्थित मेहता टावर में लगी
आग की घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंचे
डॉ गुप्ता को बताया गया कि आग शॉर्टकट के कारण लगी थी।
मॉडल टाउन स्थित मेहता टावर में लगी आग की घटना
डॉ कमल गुप्ता ने सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा कि घटना बहुत ही दुखदाई है।
उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को घटना की पूरी तरह से जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना होने पर फायर ब्रिगेड व
संबंधित विभागों द्वारा तुरंत कार्यवाही की जानी चाहिए, ताकि जान-माल के होने वाले नुकसान को बचाया जा सके।
पहली मंजिल पर भी सारा सामान जल जाता
इस अवसर पर आशीष बिश्नोई, दीपक गोयल, राकेश सिंगला, मुकुल बंसल, वैभव विदानी, सुरेश गोयल धुपवाला आदि उपस्थित थे।
मॉडल टाउन स्थित कपड़ों के शोरूम मुफ्ती में रविवार रात अचानक आग लग गई।
आग से पूरा शोरूम जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ों
ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अगर समय रहते टीम न पहुंचती तो पहली मंजिल पर भी सारा सामान जल जाता।
मॉडल टाउन स्थित मेहता टावर में लगी आग की घटना
मैनेजर पारस ने बताया कि वह सवा नौ बजे शोरूम बंद करवा गए थे।
करीब सवा दस बजे उन्हें आग लगने के बारे सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे
तो आग कम थी, लेकिन कुछ ही देर में आग फैल गई और पूरा शोरूम आग
की चपेट में आ गया। आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
बाकी मौके पर पहुंचने के बाद एरिया मैनेजर
गुरजोत सिंह ही बता सकते हैं कि आखिर कितना नुकसान हुआ है।
रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज
