मोदी के दोस्त ट्रंप ने ट्रूडो की कर दी गजब बेइज्जती

मोदी के दोस्त ट्रंप ने ट्रूडो की कर दी गजब बेइज्जती
मोदी के दोस्त ट्रंप ने ट्रूडो की कर दी गजब बेइज्जती
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो को महान राज्य कनाडा का
गवर्नर बता दिया। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि
मैं जल्द ही गवर्नर से दोबारा मिलने की उम्मीद कर रहा हूं ताकि हम टैरिफ और व्यापार पर
अपनी गहन बातचीत जारी रख सकें, जिसके परिणाम वास्तव में सभी के लिए शानदार होंगे।
ट्रंप का ये बयान तब आया है, जब उन्होंने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाने की
सलाह दी है।डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति रहते हुए भारत और अमेरिका के रिश्ते बहुत मजबूत हुए
थे। इस वक्त कनाडा से भारत के टकराव देखने को मिल रहा है। वहीं कनाडा पर हमलावर
रहने वाले अमेरिका के नवनिवार्चित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो
की गजब बेइज्जती कर दी है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई
पीएम जस्टिन ट्रूडो को महान राज्य कनाडा का गवर्नर बता दिया। ट्रम्प ने अपने सोशल
मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि मैं जल्द ही गवर्नर से दोबारा मिलने
की उम्मीद कर रहा हूं ताकि हम टैरिफ और व्यापार पर अपनी गहन बातचीत जारी रख सकें,
जिसके परिणाम वास्तव में सभी के लिए शानदार होंगे। ट्रंप का ये बयान तब आया है, 
उन्होंने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाने की सलाह दी है।

मोदी के दोस्त ट्रंप ने ट्रूडो की कर दी गजब बेइज्जती

फॉक्स न्यूज के मुताबिक, इससे पहले ट्रंप ने ट्रूडो को सुझाव दिया था कि अगर ट्रंप का प्रस्तावित 25

फीसदी टैरिफ कनाडा की अर्थव्यवस्था को खत्म कर देता है तो कनाडा को संयुक्त राज्य अमेरिका का

51वां राज्य बनना चाहिए। जब कनाडाई पीएम नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के फ्लोरिडा रिसॉर्ट

मार-ए-लागो गए तो ट्रूडो और अन्य अधिकारी ट्रंप के मजाक पर घबराकर हंस पड़े।  ट्रंप के

मार-ए-लागो क्लब में दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात हुई थी। इसमें कनाडा के सार्वजनिक

सुरक्षा मंत्री डोमिनक लेब्लांक ने भी शामिल हुए थे। बाद में उन्होंने कहा था कि ट्रंप की यह

टिप्पणी मजाक में थी। बता दें कि ट्रूडो ने अमेरिका का ये दौरा ट्रंप के उस ऐलान के बाद किया

था, जिसमें उन्होंने कहा था कि शपथ लेने के बाद वह अमेरिका में इंपोर्ट होने वाले कनाडा के

उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। ट्रंप ने कहा था कि कनाडा से अमेरिका में अवैध तरीके

से आ रहे प्रवासियों की वजह से यह फैसला लिया जा सकता है। क्योंकि ट्रूडो इन अवैध

प्रवासियों पर नकेल कसने में असफल रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »