
मोदी जाएंगे अमेरिका White House में होगी डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात
व्हाइट हाउस ने बयान में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच देशों
की मित्रता और रणनीतिक संबंधों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी के व्हाइट हाउस
आने पर भी चर्चा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच रिश्ते हमेशा
अच्छे रहे है। अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप कई बार अपने दोस्त मोदी की तारीफ
कर चुके है। ट्रंप के बुलावे के बाद मोदी पहले भी अमेरिका जा चुके है। पीएम मोदी के
निमंत्रण पर डोनाल्ड ट्रंप भी भारत आए थे।प्रधानमंत्री ने इससे पहले 7 नवंबर को
राष्ट्रपति चुनाव जीतने के तुरंत बाद ट्रम्प से बात की थी। सूत्रों के अनुसार बातचीत
के दौरान ट्रम्प ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक शानदार व्यक्ति बताया
और कहा कि पूरी दुनिया उनसे प्यार करती है। सूत्रों ने कहा कि ट्रम्प ने कहा कि भारत
एक शानदार देश है और वह पीएम मोदी और भारत को सच्चा दोस्त मानते हैं, सूत्रों ने
कहा कि दोनों नेता विश्व शांति के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए। विदेश मंत्री
एस जयशंकर ने अमेरिकी सरकार के निमंत्रण पर 20 जनवरी को ट्रम्प के शपथ ग्रहण
समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया और ट्रम्प के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का
एक पत्र ले गए थे। राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने
के लिए प्रधान मंत्री के विशेष दूतों को भेजना सामान्य प्रथा रही है। जयशंकर ट्रंप के
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के विशेष दूत के तौर पर उनका
प्रतिनिधित्व करते नजर आए थे।