लगाया गया है, क्योंकि जनरेटर लगभग एक सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है। अस्पताल
में बिजली समस्या के पीछे एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि कर्नाटक में भारी
बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।
मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज
राज्य में मार्च से मई के बीच लगभग 107 मिलीमीटर बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग
के मुताबिक, कर्नाटक में अभी मानसून से पहले की बारिश हो रही है। यहां मार्च से 21 मई
तक 107.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस साल 23 मिमी बारिश अधिक हुई है। हर साल इस
अवधि में 87.4 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। बारिश की वजह से यहां जनजीवन काफी
अस्त-व्यस्त है। आईएमडी ने संभावना जताई है कि अगले 3 दिन तक दक्षिण और तटीय
कर्नाटक में काफी बारिश होगी।
