
मोहन यादव ने 7 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को दिया स्कूटी का तोहफा
वहीं, एक्स पर मोहन यादव ने लिखा कि सुनहरे भविष्य की राह सुगम हो, संसाधनों का अभाव
बाधा न बने। उन्होंने कहा कि आज भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम
अंतर्गत मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा 12वीं के प्रत्येक
संकाय से लगभग 7900 टॉपर स्टूडेंट्स को ‘स्कूटी वितरण कार्यक्रम’ का दीप-प्रज्ज्वलन कर
शुभारंभ किया एवं 10 विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से स्कूटी की चाबी देकर बधाई दी।
यादव ने कहा कि हर बच्चा शिक्षित हो; शिक्षा में समय, दूरियां एवं आवागमन के साधन का
अभाव बाधा न बने और स्वर्णिम भविष्य की राह सुगम हो; इस संकल्प पूर्ति के लिए हम
निरंतर कार्यरत हैं। प्यारे विद्यार्थियों! आप खूब पढ़ें और विकसित मध्यप्रदेश गढ़ें; आप
सभी को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। इससे पहले मोहन यादव ने
मंगलवार को भोपाल जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर किया और उन्होंने
यात्रियों से बातचीत की। यात्रियों को हालांकि यह किसी सुखद आश्चर्य से कम नहीं था।
यह इंटरसिटी एक्सप्रेस नर्मदापुरम से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन जा रही थी।