
रमेश बिधुड़ी होंगे बीजेपी के सीएम उम्मीदवार
केजरीवाल ने कहा कि उनके नाम की आधिकारिक घोषणा के बाद दिल्ली की जनता के सामने बीजेपी
और आप के सीएम उम्मीदवारों के बीच बहस होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि आप सांसद
संजय सिंह ने जो खुलासे किए हैं वो बेहद चौंकाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि नई वोट बनाने के लिए
दिसंबर और जनवरी महीने में कैबिनेट मंत्रियों और ‘गाली-गलैज’ पार्टी के सांसदों के आवासों से
आवेदन दाखिल किए गए थे। बीजेपी ने उन्होंने पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है और वे चुनाव
नहीं लड़ते, वे केवल बेईमानी करते हैं।आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी
(भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह अपने नेताओं के आवासीय पतों से बड़ी संख्या में फर्जी
मतदाता पंजीकरण आवेदन जमा करके निर्वाचन आयोग को धोखा देने का प्रयास कर रही है।
‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि छोटी
सी दुकान और बेसमेंट से दर्जनों मतदाता पंजीकरण आवेदन दाखिल किए गए हैं। उन्होंने
भाजपा पर अपने नेताओं के आवासीय पतों का उपयोग करके कई नये मतदाता पंजीकरण
आवेदन जमा करने का भी आरोप लगाया।