4 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी गीता जयंती महोत्सव

गीता जयंती महोत्सव के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां  पूर्ण : उपायुक्त

निधि मीडिया न्यूज हरियाणा

हिसार हरियाणा

पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में 2 से 4 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी गीता जयंती महोत्सव

डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा करेंगे समारोह का शुभारंभ

लोक कलाकारों एवं स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा लगाई जाएंगी प्रदर्शनियां

हिसार, 01 दिसंबर।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा

2 से 4 दिसंबर तक मनाए जाने वाले गीता जयंती महोत्सव की

सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। समारोह में डिप्टी

स्पीकर रणबीर गंगवा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

4 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी गीता जयंती महोत्सव

उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव का आयोजन स्थानीय पुराना

राजकीय कॉलेज मैदान में किया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में

आयोजित इस समारोह को बेहतर ढंग से मनाने के लिए विभिन्न विभागों, सामाजिक

एवं धार्मिक संगठनों, लोक कलाकारों व स्कूली विद्यार्थियों की अहम भूमिका रहेगी।

उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर को गीता हवन, पाठ एवं महा-आरती, प्रदर्शनी

का उद्घाटन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राजकीय कॉलेज मैदान में 2 से 4 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी

3 दिसंबर को गीता ग्रंथ पर आधारित सेमिनार

3 दिसंबर को गीता ग्रंथ पर आधारित सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 4 दिसंबर को श

पारितोषिक वितरण व नगर शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा 2 दिसंबर को समारोह का शुभारंभ करेंगे।

इस समारोह में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता,

राज्य सभा सांसद डीपी वत्स, मेयर गौतम सरदाना, बरवाला से

विधायक जोगीराम सिहाग सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा लगाई जाएंगी प्रदर्शनियां

समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा जनहित के कल्याणार्थ क्रियान्वित की जा रही

योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार तथा संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी।

इन प्रदर्शनियों में जीओ गीता, श्री कृष्ण गौशाला, पतंजलि, गीता प्रेस, योगानंद,

गुरुद्वारा सिंह साहब, ब्रह्माकुमारी, एचएयू, लुवास, खादी ग्रामोद्योग, वीटा, महिला

एवं बाल विकास, बाल भवन, रैडक्रॉस, कानूनी सेवाएं प्राधिकरण, अंत्योदय,

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग

, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, पशुपालन विभाग,

ग्रामीण आजीविका मिशन, हैफेड, नेहरू युवा केंद्र, बागवानी,

लीड बैंक, चुनाव कार्यालय, सौर ऊर्जा आदि शामिल हैं।

गीता जयंती के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों की लगाई ड्यूटियां

गीता जयंती महोत्सव के दौरान 2 से 4 दिसंबर तक कार्यक्रमों को सुचारू ढंग से

संपन्न करवाने एवं निगरानी रखने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त नीरज को नोडल अधिकारी लगाया गया है।

समारोह में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा लगाई जाने वाली विभिन्न प्रदर्शनियों के लिए

हिसार के एसडीएम जयवीर यादव को ऑवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त आयोजन स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु बरवाला के एसडीएम अश्वीर नैन की भी ड्यूटी लगाई गई है।

गीता, हरियाणवी नृत्य एवं आजादी के अमृत महोत्सव

थीम पर आधारित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

गीता जयंती महोत्सव में लोक कलाकारों एवं स्कूली विद्यार्थियों द्वारा गीता जयंती,

हरियाणवी नृत्य तथा आजादी का अमृत महोत्सव से संबंधित रंगारंग देशभक्ति से

ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि

स्कूली विद्यार्थी, जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा नव-निर्वाचित

पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि कार्यक्रमों में शिरकत करके समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »