मयंक को घेर कर ताबड़-तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया
राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में भीड़-भाड़ वाले मार्केट में एक
नौजवान की चाकू से गोद गोद कर हत्या कर दी गई. CCTV में रिकॉर्ड हुई
पूरी वारदात मामूली बहस पर 4-5 लोगों ने 25 साल के मयंक को घेर
कर ताबड़-तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया. मयंक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
नई दिल्ली : दिल्ली में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुके एक युवक
की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई. CCTV में ये पूरी वारदात रिकार्ड हुई है.
राजधानी दिल्ली में दिन-दहाड़े बीच बाज़ार में युवक की हत्या
यह हत्या साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में हुई है जहां 25 साल के
एक नौजवान की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई. हैरत की बात यह
है कि इस हत्या को भीड़ भाड़ वाले मार्केट में
बीच सड़क पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया.
मृतक मयंक होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुका था. वारदात के
सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि भीड़ भाड़ वाले मार्केट में
4 से 5 लोग मयंक को घेर कर चाकू मार रहे हैं और भीड़ तमाशबीन बनी हुई है.
4 से 5 आरोपी मयंक का पीछा करते हुए मालवीय नगर इलाके के DDA
मार्केट में पहुंचे और फिर मयंक को घेर कर भीड़ भाड़ वाले मार्केट में
ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया. सीसीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है
की कैसे मयंक पर आरोपी लड़के चाकुओं से वार कर रहे हैं
राजधानी दिल्ली में दिन-दहाड़े बीच बाज़ार में युवक की हत्या
और बाकी लोग तमाशबीन बने हुए हैं. मयंक को अधमरा छोड़ कर आरोपी फरार हो गए.
मयंक के दोस्त ने सड़क पर मौजूद लोगों की मदद से घायल अवस्था में मयंक
को AIIMS में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन आरोपी
अब भी गिरफ्तार नहीं हो पाया है. बड़ा सवाल ये है की भीड़ भाड़ वाले
इलाके में हत्याकांड को अंजाम दे दिया गया और कोई भी शख्स बीच बचाव करने नहीं आया.
