राहुल गांधी को कुछ पता नहीं : अदिति सिंह

राहुल गांधी को कुछ पता नहीं : अदिति सिंह
राहुल गांधी को कुछ पता नहीं : अदिति सिंह

 कांग्रेस से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाली विधायक अदिति सिंह अक्सर

चर्चा में रहती हैं। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाली अदिति सिंह ने कांग्रेस नेताओं

पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना

साधा है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने एक वाकया सुनाया है।

इस दौरान उन्होंने कई खुलासे किए।यूपी की रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह

ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। बीजेपी नेता ने राहुल गांधी की राजनीतिक

जानकारी को लेकर तंज कसा है। समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में उन्होंने कई खुलासे

भी किए। बीजेपी विधायक ने कहा कि 2017 में वो पहली बार विधायक बनी थीं।

उसी दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी पहली मुलाकात हुई थी।

राहुल गांधी को कुछ पता नहीं : अदिति सिंह

यूपी की रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह ने बताया कि साल 2017 में वो

पहली बार विधायक बनी थीं। उसी दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी पहली मुलाकात हुई थी।

अदिति ने बताया कि राहुल गांधी को कुछ जानकारी नहीं। अदिति ने बताया कि पहली बार

विधायक बनने के बाद मेरी राहुल गांधी के साथ मुलाकात हुई। तब राहुल ने पूछा था कि यूपी

में हमारे कितने विधायक हैं? मैंने जवाब में कहा- सात विधायक। अदिति ने बताया कि

जवाब सुनकर राहुल ने अपना सिर ऊपर उठाया और जोर-जोर से हंसने लगे। राहुल गांधी

को हंसता देख मैं हैरान रह गई थी।

यूपी में कांग्रेस के सात विधायक ये सुनकर जोर-जोर से क्यों हंसने लगे राहुल गांधी

अदिति सिंह रायबरेली सदर से दूसरी बार विधायक चुनी गई हैं। 2017 में वह यूपी में सबसे कम

उम्र के विधायकों में से एक थी। उनके पिता अखिलेश सिंह भी इसी सीट से विधायक रह चुके हैं।

अदिति सिंह अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »