भारती विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों की पेंटिंग प्रतियोगिता

पेंटिंग में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान

भारती विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों की पेंटिंग प्रतियोगिता

23/11/2022
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा

बरवाला हिसार हरियाणा

एसबीआई लाइफ इंशोरेंस की तरफ से भारती विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों की पेंटिंग

प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी कक्षाओं के छात्रों ने बहुत

सुंदर चित्रकारी की l एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के डेवलपमेंट मैनेजर

रविंदर चाहर ने विद्यालय में आकर बच्चों को सम्मानित किया

जिसमें कक्षा दूसरी में प्रथम वंशिका ,आशा दूसरे स्थान पर और माही तीसरे स्थान पर रही,

भारती विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों की पेंटिंग प्रतियोगिता

तीसरी कक्षा में निशू प्रथम, स्नेहा दूसरे स्थान पर व सक्षम तीसरे स्थान पर रहा ,

चौथी क्लास में कार्तिक पहले स्थान पर, गीतांजलि दूसरे स्थान पर और

गर्वित तीसरे स्थान पर रहा, पांचवी क्लास में जिया प्रथम स्थान पर, सलोनी

दूसरे स्थान पर व ललित तीसरे स्थान पर रहा ।रविंद्र चाहर ने बताया कि

जिले के सभी अच्छे विद्यालयो में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया

और दूसरी से पांचवी कक्षा तक प्रथम द्वितीय ओर तृतीय रहने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया ।

साधु राम जाखड़ ने कहा कि हर बच्चे मे कोई-न-कोई प्रतिभा होती है जैसे शिक्षा

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को निखारना है

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर साधु राम जाखड़ ने कहा

कि हर बच्चे मे कोई-न-कोई प्रतिभा होती है जैसे शिक्षा, खेल पेंटिंग ।

जो विद्यार्थी जिस क्षेत्र में मेहनत करता है वह हमेशा अपनी मंजिल तक पहुंचता है ।

भारती विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों की पेंटिंग प्रतियोगिता

एसबीआई इंश्योरेंस के डेवलपमेंट मैनेजर ने कहा कि कुछ दिन बाद सभी विद्यार्थियों को

प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा । इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका

गुंजन ,नीरू संदूजा ,रितु ,आशा ,पूजा ,ज्योति ,आरती ,

सुनीता ,रिंकी किरण ,रीना ,पूनम ,मोनिका ,अनीता आदि उपस्थित थी ।
रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »