लोकसभा चुनाव में महिला मतदाता आप के पक्ष में मतदान करें : केजरीवाल

उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए सभी महिलाएं योग्य हैं, चाहे एक ही
परिवार में कई महिलाएं हों। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर
निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘वे कहते हैं कि यह योजना
महिलाओं को बर्बाद कर देगी। वे कहते हैं कि केजरीवाल शहर की
प्रत्येक महिला को एक-एक हजार रुपये देकर पैसों का दुरुपयोग कर
रहा है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब लोगों के बड़े कर्ज माफ किए
गए थे तो क्या उससे वे बर्बाद हो गए?’’ मुख्यमंत्री ने इसी के साथ
महिला मतदाताओं से आगामी आम चुनाव में आप के पक्ष में मतदान
करने की अपील की। केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह आपकी जिम्मेदारी है
कि आप अपने पति, भाइयों, पिता और अपने इलाके के अन्य लोगों को
उस व्यक्ति के पक्ष में मतदान करने के लिए मनाएं जो उनकी बेहतरी
के लिए काम कर रहा है।