वार्डरोब के लिए इस तरह तैयार करें हैंगिंग आर्गेनाइजर

वार्डरोब के लिए इस तरह तैयार करें हैंगिंग आर्गेनाइजर
वार्डरोब के लिए इस तरह तैयार करें हैंगिंग आर्गेनाइजर
यूं तो आपको मार्केट में कई तरह के आर्गेनाइजर मिल जाएंगे, लेकिन आपको उन सभी पर पैसे वेस्ट करने की
जरूरत नहीं है। आप खुद घर पर ही इन हैंगिंग आर्गेनाइजर को बना सकती हैं और अपने वार्डरोब के स्पेस को
मैनेज कर सकती हैं।क्या आपका वार्डरोब छोटा है? क्या आपके वार्डरोब में आपकी जरूरत का सारा सामान
नहीं आता? क्या आप नया वार्डरोब खरीदकर अतिरिक्त पैसे खर्च नहीं करना चाहते? अगर इन सभी सवालों
का जवाब हां है तो अब वक्त आ गया है कि आप अपने मौजूदा वार्डरोब के ही स्पेस को मैक्सिमाइज करें।
इसके लिए हैंगिंग आर्गेनाइजर की मदद ली जा सकती है और आप इसे बेहद आसानी से घर पर ही बना
सकते हैं। ये ना केवल बजट फ्रेंडली है, बल्कि बनाने में भी आसान हैं और साथ ही साथ, ये आपके वार्डरोब
को साफ-सुथरा और आर्गेनाइज्ड रखते हैं।यूं तो आपको मार्केट में कई तरह के आर्गेनाइजर मिल जाएंगे,
लेकिन आपको उन सभी पर पैसे वेस्ट करने की जरूरत नहीं है। आप खुद घर पर ही इन हैंगिंग आर्गेनाइजर
को बना सकती हैं और अपने वार्डरोब के स्पेस को मैनेज कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम
आपको हैंगिंग आर्गेनाइजर बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-क्या आपके पास कोई पुराना
स्कार्फ़ या फ़ैब्रिक है तो आप इसकी मदद से भी मल्टी-पॉकेट हैंगिंग आर्गेनाइजर बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। 
 

वार्डरोब के लिए इस तरह तैयार करें हैंगिंग आर्गेनाइजर

एक मज़बूत स्कार्फ़ या कोई फ़ैब्रिक, एक सिलाई किट या ग्लू गन एक हैंगर

पॉकेट बनाने के लिए फ़ैब्रिक को कई हिस्सों में मोड़ें।

किनारों को सिल लें या फिर ग्लू की मदद से चिपकाएं।

हर पॉकेट के लिए ऊपर का हिस्सा खुला छोड़ दें।

फ़ैब्रिक को हैंगर से जोड़ें।

बेल्ट, मोज़े या टाई जैसी छोटी एक्सेसरीज़ को स्टोर करने के लिए इसका इस्तेमाल बेहद ही आसानी से किया जा सकता है।

अगर आपकी जींस पुरानी व बेकार हो गई है तो उसे फेंकने की जगह आप हैंगिंग आर्गेनाइजर बनाकर इस्तेमाल करें।

एक पुरानी जींस  कैंची  सुई और धागा एक हैंगर 

अपनी जींस के पीछे की जेब वाले हिस्से को काटें।

मज़बूत कपड़े के एक टुकड़े पर कई पॉकेट सिलें।

कपड़े को एक हैंगर से जोड़ें और इसे अपनी वॉर्डरोब में हैंग कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »