विक्रमादित्य सिंह ने कंगना को बताया क्वीन ऑफ कंट्रोवर्सी

विक्रमादित्य सिंह ने कंगना को बताया क्वीन ऑफ कंट्रोवर्सी

राज्य लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने भाजपा

की मंडी प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने

कहा कि कंगना ‘क्वीन ऑफ कंट्रोवर्सी’ हैं। उन्होंने कहा कि वे कंगना रनौत का पूरा मान

सम्मान करते हैं, अब वह चुनावी मैदान में हैं तो जो बातें उन्होंने कही हैं वे चुनावों में उठेगी

और उन्हें उसका जवाब देना होगा। दिल्ली से वापस लौटे विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकारों से

बातचीत में कहा कि कंगना रनौत अपनी बयानबाजी से जिस तरह का माहौल बनाने की

कोशिश कर रही हैं वो बेमतलब है। चुनाव में बाते तथ्यों पर होनी चाहिए, किस विजन को

लेकर वह चुनाव में आई है उस पर बात होनी चाहिए, बात विकास और जनहित के मुद्दों की

होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कंगना को हिमाचलियत की एबीसी भी नहीं आती। उन्होंने

दावा किया कि वह मंडी संसदीय क्षेत्र से किसी भी सूरत जीत नहीं सकती। उन्होंने कहा कि

कंगना को भगवान राम सद्बुदि्ध दें और देवभूमि हिमाचल से वह पवित्र होकर वापस बालीवुड में जाएं।

वीरभद्र सिंह ने दी है फ्रंट फुट पर खेलने की शिक्षा

मंडी से चुनाव लड़ने के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान उन्हें

जिम्मेदारी देगा तो वह चुनाव मैदान में उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि

वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और वीरभद्र सिंह ने उन्हें हमेशा फ्रंटफुट पर खेलने की

शिक्षा दी है। गौ मांस के मुद्दे पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना ने कई इंटरव्यू में

यह खुद स्वीकार किया है जिससे आज वह इंकार नहीं कर सकती हैं क्योंकि यह बातें

ऑन रिकॉर्ड हैं। उन्होंने कई इंटरव्यू में खुद ये बात कही है।

विक्रमादित्य सिंह ने कंगना को बताया क्वीन ऑफ कंट्रोवर्सी

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना ने बॉलीवुड में हिमाचल का नाम रोशन किया है यह सही है।

पर केवल कंगना ही इकलौती नहीं है, जिन्होंने हिमाचल का नाम रोशन किया है। हिमाचल की

कई बेटियां हैं जिन्होंने अलग अलग क्षेत्र जैसे पर्वतारोहण, क्रिकेट, न्यायपालिका से लेकर

अन्य क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मेरी बहन चीफ जस्टिस ऑफ

मणिपुर हाईकोर्ट से सेवानिवृत हुई हैं। ऐसे में केवल एक ही बेटी की बात करना प्रदेश की

अन्य बेटियों की अनदेखी होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »