
वीरेंद्र सहवाग के पिता ने क्रिकेट खेलने पर लगाया था बैन
हरियाणा में 20 अक्तूबर 1979 को वीरेंद्र सहवाग का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम
कृष्ण सहवाग था, जोकि अनाज का व्यापार करते थे। वीरेंद्र सहवाग ने अपनी शुरूआती
शिक्षा हरियाणा से पूरी की। वहीं 12वीं पास करने के बाद उन्होंने दिल्ली के जामिया
मिलिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने विकासपुरी
में स्थित क्रिकेट कोचिंग सेंटर में कोच एएन शर्मा से क्रिकेट के दांव-पेंच सीखे थे। बताया
जाता है कि वीरेंद्र सहवाग की क्रिकेट में रुचि 7 महीने की उम्र से ही दिखने लगी थी, जब
उन्होंने वीरू को खिलौने वाला बैट लाकर दिया था। फिर 12 साल की उम्र में वीरेंद्र सहवाग
का क्रिकेट खेलने के दौरान दांत टूट गया था। जिसके बाद सहवाग के पिता ने उनके क्रिकेट
खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया। हालांकि बाद में मां की इजाजत मिलने के बाद उनको क्रिकेट
खेलने की इजाजत मिली थी।वीरेंद्र सहवाग दाएं हाथ के बल्लेबाज के तौर पर फेमस हैं।
उनको वीरू, मुल्तान के सुल्तान, नजफगढ़ के नवाब और जेन मास्टर ऑफ मॉडर्न क्रिकेट
जैसे नामों से जाना जाता है। वहीं वीरू के नाम पर कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने साल 2004
में पाकिस्तान के मुल्तान में 304 रन बनाए थे। इस शानदार पारी के बाद वीरेंद्र सहवाग
को ‘सुल्तान ऑफ मुल्तान’ का टाइटल दिया गया था।