शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड

शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड

आज भी दोनों सूचकांक ने रिकॉर्ड तोड़ रैली जारी रखी है। शुरुआती कारोबार में पहली बार

सेंसेक्स 75,000 अंक के पार पहुंच गया था। बाजार में आई तेजी में आईटी शेयरों का बड़ा

योगदान है। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में खरीदारी ने बाजार को बढ़त हासिल करने

में मदद की है। खबर लिखते वक्त सेंसेक्स 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 75,073.83 अंक पर

कारोबार कर रहा था।स्टॉक मार्केट में निवेश करने वालों को बता दें कि आज भी शेयर बाजार हरे

निशान पर कारेबार कर रहा है। सेंसेक्स पहली बार 75000 अंक के पार पहुंचा है। इसके

अलावा बीएसई में लिस्टिड कंपनियों का एम-कैप भी 400 लाख करोड़ रुपये के पार

पहुंच गया है। आज सेंसेक्स 166 और निफ्टी 50 अंक की तेजी के साथ खुले हैं।

निफ्टी भी ऑल टाइम-हाई पर पहुंच गया है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा

बाजार द्वारा कल बनाए गए नए रिकॉर्ड बाजार में तेजी की पुष्टि करते हैं।

कल बाजार की चाल में एक स्वस्थ और वांछनीय प्रवृत्ति लार्जकैप का

बेहतर प्रदर्शन था। यह प्रवृत्ति जारी रहने की संभावना है।

टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

सेंसेक्स में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज,

टाटा मोटर्स, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक और नेस्ले के शेयर टॉप गेनर रहे। वहीं,

जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और लार्सन एंड टुब्रो के

शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।सेंसेक्स पहली बार 75000 अंक के पार

पहुंचा है। इसके अलावा बीएसई में लिस्टिड कंपनियों का एम-कैप भी 400 लाख

करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। आज सेंसेक्स 166 और निफ्टी 50 अंक की तेजी

के साथ खुले हैं। निफ्टी भी ऑल टाइम-हाई पर पहुंच गया है।

शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड

एशियाई बाजारों में, टोक्यो और हांगकांग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि

सियोल और शंघाई निचले स्तर पर थे। वॉल स्ट्रीट सोमवार को मिले-जुले रुख के

साथ समाप्त हुआ। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई)

ने सोमवार को 684.68 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.19

तिशत चढ़कर 90.55 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »