सपा ने कौशांबी कुशीनगर सीट पर प्रत्याशियों का किया एलान

 

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी। सपा ने उत्तर प्रदेश

में दो और प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर लोकसभा सीट

से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को टिकट दिया है। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा

प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी। सपा ने उत्तर प्रदेश में दो और प्रत्याशियों के नाम का एलान

किया है। कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर लोकसभा सीट से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार

को टिकट दिया है। सपा-कांग्रेस गठबंधन में कौशांबी व कुशीनगर सीट सपा के खाते में आई थी।

सपा इन सीटों पर बदल चुकी है प्रत्याशी

कौशांबी लोकसभा सीट पर 2019 में भाजपा के विनोद कुमार सोनकर ने जीत दर्ज की थी। एक बार फिर

भाजपा ने विनोद सोनकर पर दांव लगाया है। वहीं, कुशीनगर लोकसभा सीट से भाजपा के विजय कुमार

दुबे ने जीत दर्ज की थी। बता दें सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया, जिसमें उत्तर प्रदेश में 17 सीटों पर

कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। अन्य सभी सीटों पर सपा अपने उम्मीदवार मैदान में उतार रही है। कौशांबी

व कुशीनगर सीट गठबंधन में सपा के खाते में आई है।

सपा ने कौशांबी कुशीनगर सीट पर प्रत्याशियों का किया एलान

बदायूं, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, मुरादाबाद समेत कई सीटों पर प्रत्याशियों का एलान करने के बाद

आलाकमान ने एक बार फिर प्रत्याशी बदल दिया था। बदायूं लोकसभा सीट पर पहले सपा ने धर्मेंद्र यादव को

टिकट दिया फिर उनका टिकट काटकर शिवपाल यादव को इस सीट की जिम्मेदारी सौंपी। एक बाद फिर बदायूं

सीट पर प्रत्याशी बदलने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं। शिवपाल यादव ने अपने बेटे अक्षय यादव को बदायूं से

चुनाव लड़ने की मांग आलाकमान से की है। साथ ही धर्मेंद्र ने भी इशारों-इशारों में अनुमति दे दी है।

अब सिर्फ सपा मुखिया अखिलेश यादव की मंजूरी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »