
एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की गिनती बॉलीवुड के नामी एक्टर में होती है। मां नर्गिस और
पिता सुनील दत्त की तरह ही संजय ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम से नाम कमाया है। हालांकि
उनके साथ कुछ कंट्रोवर्सीज भी रहीं। अफेयर्स से लेकर जेल और ड्रग्स की लत को लेकर, संजय दत्त
का करियर फिल्मों और कंट्रोवर्सीज से भरा रहा है। संजय दत्त (Sanjay Dutt) हिंदी सिनेमा के
वह कलाकार हैं जिन्होंने रोमांटिक एक्शन कॉमेडी और नेगेटिव हर तरह का रोल प्ले किया है।
खलनायक हसीना मान जाएगी वास्तव द रियलिटी जैसी कई फिल्मों में अपनी हुनर दिखाकर संजय दत्त
ने एक्टिंग का लोहा मनवाया। उनकी पर्सनल लाइफ अक्सर ही लाइमलाइट में रही है। एक्टर
ने एक बार अपने पिछले जन्म को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया था।
सम्राट अशोक के वंशज थे Sanjay Dutt
‘केजीएफ 2’ के विलेन संजय दत्त ने कहा कि पंडित ने उनसे कहा कि उनके पिता का नाम
बलराज दत्त है। इस पर एक्टर ने उनसे कहा कि नहीं उनका नाम सुनील दत्त था।
इसके बाद पंडित ने ये भी खुलासा किया कि मां का नाम फातिमा हुसैन होना चाहिए।
इसके बाद उस पंडित ने कहा कि संजय दत्त पिछले जन्म में अशोक सम्राट के वंशज थे।
उनकी पत्नी का उनके शासन में रहे मंत्री से अफेयर था। संजय ने बताया कि पंडित ने उनसे
कहा था कि उनकी पत्नी उन्हें मृत चाहती थीं इसलिए उन्हें जंग के लिए भेज दिया।
लेकिन उन्होंने (संजय दत्त) अपने दुश्मनों का खात्मा किया और बाद में अपनी पत्नी
को भी मार दिया। पिछले जन्म में वह शिव भक्त भी थे। एक्टर के जन्मदिन पर ‘केडी- द डेविल’ की घोषणा
की गई है। इसी के साथ फिल्म में उनका लुक भी रिवील किया गया। इसके अलावा
उनकी अपकमिंग फिल्मों में ‘लियो’, ‘डबल आईस्मार्ट’ और ‘घुड़चढ़ी‘ है। घुड़चढ़ी
9 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। बाकी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।
उनके पास आदित्य धर की एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है।