सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग

 
सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को आए दिन जान से मारने की धमकी

मिलती रहती है। अभिनेता इन धमकियों की वजह से हमेशा सुरक्षा के घेरे में ही रहते हैं। कई बार

सलमान को इन धमकियों का सामना पहले भी करना पड़ा है। इन्हीं धमकियों के बीच रविवार

(14 अप्रैल, 2024) को सलमान खान के घर के बाहर एक बार फिर बदमाशों ने गोलीबारी कर

अभिनेता को धमकाया है।बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी

अपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह दो संदिग्ध व्यक्तियों ने फायरिंग की। इस घटना के बाद दबंग

सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं गोलीबारी के कुछ घंटों बाद अनमोल बिश्नोई ने एक

कथित ऑनलाइन पोस्ट के जरिए घटना की जिम्मेदारी ली। आइए जानते है अबतक इस हाई

प्रोफाइल मामले में क्या-क्या हुआ। यह हादसा बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित

घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुआ। जब रविवार तड़के मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों

ने गोलीबारी की। इस खबर ने उनके फैंस के साथ-साथ हर किसी को हैरान कर दिया। इस मामले

को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से बात की। वहीं, मुंबई की बांद्रा

पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। बॉलीवुड अभिनेता

सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने गोलीबारी की।

पुलिस ने बताया कि बांद्रा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर सुबह करीब पांच

बजे दो व्यक्तियों ने चार गोलियां चलाईं। बदमाशों ने पांच राउंड गोलियां चलाईं।

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम अब

जांच कर रही है।वहीं, इसके साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और गोली के निशानों को

चिन्हित कर रही है। हमले के बाद पुलिस ने सलमान के अपार्टमेंट से लगभग एक किलोमीटर दूर

वह बाइक भी बरामद कर ली है, जिसके बारे में संदेह है कि आरोपितों ने इसका इस्तेमाल किया।

जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के गिरोह ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। लारेंस बिश्नोई के

अमेरिका में रहने वाले भाई अनमोल बिश्नोई ने घटना को सलमान खान के लिए पहली और

आखिरी चेतावनी बताया है।

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग

वहीं, इस घटना के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी सलमान खान से बातचीत की। सलमान

खान से बात कर सीएम शिंदे ने उन्हें पूरी सुरक्षा देने का समर्थन दिया। उन्होंने इस घटना को

दुर्भाग्यपूर्ण बताया। आपको बता दें कि सलमान खान पिता सलीम खान और मां सलमा खान के

साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में कई सालों से रहते हैं। इस मामले के बाद सलमान खान का पूरा परिवार

उनसे मिलने आया। सलमान खान के घर उनके परिवार के साथ- साथ उनके फैंस भी उनका हालचाल

लेने घर के बाहर दिखे। सूत्रों के अनुसार, सलमान खान के घर पर फायरिंग की घटना के बाद बताया

जा रहा है कि परिवार सहित सलमान खान यह घर बदलने वाले हैं। वहीं, अभिनेता सलीम खान ने इस

मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है, बताने को कुछ नहीं है।

वे सिर्फ पब्लिसिटी चाहते हैं, चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »