सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में घुसे दो लोग, फर्जी आधार कार्ड बरामद

 सुपरस्टार को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

मुंबई।  बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस पर लोगों ने

जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। दोनों युवक तार तोड़कर फार्म हाउस में

घुसने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि यह मामला चार जनवरी का है।

वाजे गांव में अर्पिता फार्म हाउस में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

सुरक्षा गार्ड ने दोनों को पकड़ लिया।

सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में घुसे दो लोग

दोनों ने सुरक्षागार्ड्स को अपना गलत नाम बताया और दोनों खुद को सलमान खान के फैन कहने लगे ।

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।  दोनों के पास फर्जी आधार कार्ड मिले।

वहीं, पनवेल ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

पुलिस ने जानकारी दी कि एक का नाम अजेश कुमार ओमप्रकाश गिल है तो

दूसरे का नाम गुरुसेवक सिंह तेजसिंग सीख है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों का उद्देश्य क्या था।

दोनों के पास से बरामद हुए फर्जी आधार कार्ड

पिछले कुछ सालों से लॉरेंश बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल रही है।

धमकी मिलने के बाद से सलमान खान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को खुलेआम धमकी दे रहे हैं।

सरकार द्वारा सलमान खान को Y+ सेक्योरिटी मिली है।

फेसबुक पर दी गई धमकी में गिप्पी ग्रेवाल को संबोधित करते

हुए लिखा गया है- “तुम सलमान खान को भाई मानते हो,

लेकिन अब समय आ गया है की तुम्हारा ‘भाई’ आये और तुम्हें बचाने,

सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में घुसे दो लोग

यह मैसेज सलमान खान के लिए भी है – इस भ्रांति में मत रहना कि दाऊद तुम्हें बचाएगा;

कोई भी तुम्हें बचा नहीं सकता। तुमने सिद्धू मूसे वाला की मौत पर कैसे प्रतिक्रिया दिया

वो हमने देखा। हम सभी जानते हैं कि वह कैसा आदमी था और उसकी उसके

क्रिमनल्स के साथ संबंध थे, अब तु हमारे रडार पर है। इसे एक ट्रेलर मानो;

पूरी फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। जिस भी देश तु जाना चाहता है वहा जा सकता है,

पर ध्यान रख, मौत को वीजा की आवश्यकता नहीं है; यह अनिवार्य रूप से आती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »