
सलामी बल्लेबाजों की जगह तय लेकिन बाकी को बल्लेबाजी
उन्होंने कहा ,‘‘ 2024 की शुरूआत से हमने तय किया था कि सलामी जोड़ी तय होगी जबकि
तीसरे से सातवें नंबर तक सभी को हालात, संयोजन और मैच अप्स के अनुरूप लचीला रहने
के लिये कहा गया है।’’ अक्षर ने कहा ,‘‘ ऐसा कोई तय क्रम नहीं है कि कोई बल्लेबाजी उसी
क्रम पर खेलेगा। तीसरे से सातवें नंबर के बीच सभी के लिये यह लागू होता है। यह अभ्यास
सत्र में तय होगा।’’उन्होंने कहा ,‘‘ टी20 क्रिकेट में सही समय पर सही बल्लेबाज का इस्तेमाल
करना अहम है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ अभी यहां आये एक ही दिन हुआ है। हमने (कप्तान सूर्यकुमार
यादव, मुख्य कोच गौतम गंभीर और खुद अक्षर) बात की है। टीम नेतृत्व दल पर अतिरिक्त
जिम्मेदारी है। बहुत कुछ बदला नहीं है। हमारे पास स्थिर टी20 टीम है और ज्यादा दबाव नहीं
है।’’अक्षर ने कहा ,‘‘ नेतृत्व दल का हिस्सा बनने पर कड़े फैसले लेने पड़ते हैं। हमने इस पर बात
की है। एक दूसरे पर भरोसा रखना और सही राय लेना अहम है। हम यह भी बात करते हैं कि जो
हो गया, वो वापिस नहीं आने वाला। अगली श्रृंखला से पहले सकारात्मक सोच के साथ उतरना
जरूरी है।’’ उन्होंने लंबे समय बाद टीम में लौटे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का स्वागत करते
हुए कहा ,‘‘ वह आखिरी बार वनडे विश्व कप 2023 फाइनल खेले थे और रिकवरी के बाद से
उन्होंने सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया है। सीनियर
खिलाड़ी की वापसी से टीम का मनोबल बढता है।