
साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ने अपना डिफेंस चीफ बदला
विपक्षी दलों ने पहले किम के खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए एक अलग प्रस्ताव पेश किया था
जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने यून को ‘मार्शल लॉ’ लागू करने की सिफारिश की थी।
किम ने इस्तीफा देने की पेशकश की थी और जनता को हुई परेशानी और व्यवधान के लिए माफी
मांगी थी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, किम ने कहा कि मार्शल लॉ से संबंधित कर्तव्यों का पालन
करने वाले सभी सैनिक मेरे निर्देशों पर काम कर रहे थे और सारी जिम्मेदारी मेरी है।यून के
खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव बृहस्पतिवार को संसद में पेश किया गया, जिसका मतलब है
कि इस पर शुक्रवार और रविवार के बीच मतदान हो सकता है। नेशनल असेंबली के
अधिकारियों के अनुसार, अगर संसद में पेश किए जाने के 72 घंटों के भीतर इस पर
मतदान नहीं होता है तो इसे रद्द कर दिया जाएगा, लेकिन अगर मौजूदा प्रस्ताव को
रद्द कर दिया जाता है या मत विभाजन के जरिए खारिज कर दिया जाता है तो नया
प्रस्ताव पेश किया जा सकता है।