
सीएम योगी ने किया प्रयागराज का हवाई सर्वे
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म का विरोध करने वाले आशा कर रहे थे कि हमारे
‘संतों’ का धैर्य जवाब देगा और उपहास का कार्य करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि
हमें इन पूज्य संतों के मार्गदर्शन में सनातन धर्म के मूल्यों और आदर्शों के साथ आगे बढ़ते
हुए सनातन धर्म के खिलाफ लगातार गुमराह करने और षड्यंत्र करने वालों से सावधान
रहना होगा। जब तक हमारे ‘संतों’ का सम्मान होगा, तब तक सनातन धर्म को कोई नुकसान
नहीं पहुंचा सकता।मौनी अमावस्या को हुई भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री पहली बार
प्रयागराज में हैं और उन्होंने बसंत पंचमी का स्नान सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से
लखनऊ से दो अनुभवी अधिकारियों समेत सात पुलिस अधिकारियों की मेले में तैनाती
की है। मुख्यमंत्री महाकुंभ नगर आ रहे उपराष्ट्रपति की आगवानी करने प्रयागराज
हवाईअड्डे जाएंगे और महाकुंभ नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ
ही वह 73 देशों से आ रहे राजनयिकों से भी मुलाकात कर सकते हैं।