सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, हमने स्कूल चलो अभियान 2017 में शुरू किया था
इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री
आदित्यनाथ योगी ने बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के
अभिभावकों के बैंक खाते में 1,200 की धनराशि ट्रांसफर की है
यहां पर उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,
हमने स्कूल चलो अभियान 2017 में शुरू किया था और हमने बेसिक
और माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 1,62,000 शिक्षकों की तैनाती की।
इसके अलावा ऑपरेशन कायाकल्प में बहुत सारे विद्यालय दर्शनीय हुए हैं
सीएम योगी ने स्कूली छात्रों को दिया फायदा 1200 की धनराशि ट्रांसफर की
और आज बेसिक शिक्षा परिषद का हर छात्र-छात्रा इस बात पर गौरव की अनुभूति कर सकते हैं
कि हम भी किसी पब्लिक, कान्वेंट स्कूल की
तर्ज पर अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के हकदार हैं।
योगी सरकार के इस फैसले से लगभग 1 करोड़ 90 लाख छात्रों को फायदा होगा.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में 9 प्रस्तावों को मंजूरी मिली.
जानें क्या बोले सीएम योगी
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूली बच्चों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के
माध्यम से 1200 रुपये की धनराशि दी जाएगी. बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा
अब छात्रों के खाते में 1100 रुपये की जगह अब 1200 रुपये भेजेगा.
फिलहाल यूपी के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को 1100 रुपये दिए जा रहे हैं,
इनमें दो जोड़ी यूनिफार्म के लिए 600 रुपये, स्वेटर के लिए 200 रुपये,
जूते-मोजे के लिए 125 रुपये और स्कूल बैग के लिए 170 रुपये शामिल हैं.
सीएम योगी ने स्कूली छात्रों को दिया फायदा 1200 की धनराशि ट्रांसफर की
इसके अलावा स्टेशनरी में 4 कापियां, दो पेंसिल, 2 रबर
और दो कटर के लिए पैसे दिए जाएंगे.
यह प्रक्रिया अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है.
केंद्र सरकार की ओर से 600 रुपये और राज्य सरकार की
ओर से 500 रुपये अपने बजट से देती है.
वहीं माता-पिता या अभिभाव के साथ अब बच्चों के आधार कार्ड का भी वेरिफिकेशन कराया जा रहा है.
