
सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट
उन्होंने एक बयान में कहा, जब भी देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को खतरा होता है, तो
पंजाबी हमेशा आगे आते हैं, यहां तक कि अपनी जान भी कुर्बान कर देते हैं।
अरोड़ा ने कहा, पंजाब पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है।
इसलिए किसी भी सैन्य तनाव के दौरान पंजाब सरकार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।
सीमा के निकट सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जनता की सुरक्षा के लिए
सरकार ने सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री
भगवंत मान ने एसबीएस नगर जिले और जालंधर में बुधवार को होने वाले अपने नशा
विरोधी कार्यक्रम स्थगित कर दिए।
अरोड़ा ने कहा कि रक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में पंजाब पुलिस भी पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने कहा, पंजाब पुलिस भारतीय सेना को पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है तथा
भविष्य की तैयारियों पर मिलकर काम कर रही है।