
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति के बाद भी पटनीटॉप
में टूरिस्ट की संख्या बढ़ रही है। दोनों देशों के बीच जारी तनाव के साथ
ही पटनीटॉप और बटोटे के स्थानीय लोगों के लिए ये समय काफी महत्वपूर्ण है।
उत्तर भारत में इस समय स्कूलों की छुट्टियां हो चुकी है। वहीं पटनीटॉप और बटोटे के लोगों
के लिए आजीविका के लिए पर्यटन पर निर्भर लोगों के लिए एक अप्रत्याशित अवसर साबित हुआ।
सीमा पर तनाव के कारण कश्मीर में कम हुआ Tourism घाटी में खामोशी
हालांकि, पिछले कुछ दिनों से पर्यटकों का आना फिर शुरू हो गया है, जिससे होटल
व्यवसायियों की आय में बढ़ोतरी हुई है। होटल व्यवसायी राजेश कुमार के अनुसार
पहलगाम की घटना के कारण जम्मू में हालात खराब हुए थे, जिससे पर्यटन व्यवसाय
पर गहरा असर पड़ा। हालांकि, बहुत से लोग जम्मू छोड़कर उधमपुर जिले के हिल
स्टेशन पटनीटॉप आ गए, जो सभी के लिए राहत की बात है।उन्होंने एएनआई से कहा
जब से पहलगाम में स्थिति खराब हुई है, हमारा काम बिल्कुल शून्य हो गया है
जो लोग यहां के थे वे जम्मू से भाग गए और अब यहां रहने के लिए आ रहे हैं।
अब हमें राहत मिली है क्योंकि वाहन आ गए हैं, अन्यथा स्थिति खराब थी।