स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगा ‘इंडिया’ गठबंधन

स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगा ‘इंडिया’ गठबंधन
स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगा ‘इंडिया’ गठबंधन
खड़गे ने दावा किया कि हमें विश्वास है कि 4 जून 2024 को इस देश की जनता एक नई
 
वैकल्पिक सरकार को जनादेश देगी। इंडिया गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा
 
और हम सब मिलकर इस देश को एक समावेशी राष्ट्रवादी विकासवादी सरकार देंगे और
 
हम सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने
 
लोकसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा वार किया
 
है। खड़गे ने कहा कि 18वीं लोकसभा के लिए यह चुनाव लंबे समय तक याद रखा जाएगा
 
क्योंकि इस चुनाव में देश का हर नागरिक जाति, पंथ, धर्म, क्षेत्र, लिंग, भाषा को भूलकर
 
लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए एक साथ आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री
 
और भाजपा के नेताओं ने धार्मिक और विभाजनकारी मुद्दों पर लोगों को गुमराह करने के
 
अनगिनत प्रयास किए। इसके बावजूद जनता ने मुद्दों को चुना और हमने मुद्दों पर वोट मांगा। 

स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगा ‘इंडिया’ गठबंधन

खड़गे ने दावा किया कि हमें विश्वास है कि 4 जून 2024 को इस देश की जनता एक नई वैकल्पिक सरकार

को जनादेश देगी। इंडिया गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा और हम सब मिलकर इस देश को

एक समावेशी राष्ट्रवादी विकासवादी सरकार देंगे और हम सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। महात्मा गांधी

को लेकर मोदी के बयान पर भी उन्होंने वार किया। खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बताया कि उन्हें

महात्मा गांधी जी के बारे में ‘गांधी’ फिल्म देखकर पता चला। मुझे इस बात पर हंसी आती है, शायद

नरेंद्र मोदी ने गांधी जी के बारे में कभी नहीं पढ़ा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी जी को

पूरी दुनिया जानती है, दुनिया की अलग-अलग जगहों पर उनके स्टैच्यू हैं। अगर नरेंद्र मोदी, महात्मा

गांधी जी के बारे में नहीं जानते, तो उन्हें संविधान के बारे में भी पता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि

जनता हमारे इस विचार से सहमत है कि अगर इस सरकार को दोबारा मौका दिया गया तो यह

लोकतंत्र का अंत होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 15 दिन में भाषणों में कांग्रेस का नाम

232 बार और अपना नाम 758 बार लिया लेकिन एक भी बार भी बेरोजगारी पर बात नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »