हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे

हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे
हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे
पीएम मोदी ने ठाणे में 32,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं
का उद्घाटन और शिलान्यास किया। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी
सीएम देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार भी मौजूद रहे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री
ने मुंबई मेट्रो लाइन-3 के बीकेसी से आरे जेवीएलआर खंड का उद्घाटन किया,
जिसकी लागत लगभग 14,120 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री ने करीब 12,200
करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल परियोजना की
आधारशिला रखी। इस दौरान मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने मराठी भाषा को
अभिजात भाषा का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि ये केवल मराठी और महाराष्ट्र
का सम्मान नहीं है, बल्कि ये उस परंपरा का सम्मान है, जिसने इस देश को ज्ञान,
दर्शन, अध्यात्म और साहित्य की समृद्ध संस्कृति दी है। मैं इसके लिए देश और
दुनिया में मराठी बोलने वालों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि आज महायुति
सरकार ने मुंबई एमएमआर में 33,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं
शुरू की हैं। इसके अलावा, 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की ठाणे इंटीग्रल रिंग
मेट्रो रेल की नींव रखी गई है। ये विकास कार्य मुंबई और ठाणे को आधुनिक पहचान
देंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि ठाणे से बाबा साहेब ठाकरे का खास लगाव था। ये स्व.
आनंद दिघे जी का भी शहर है। इस शहर ने देश को आनंदी बाई जोशी जैसी देश की
पहली महिला डॉक्टर दी थी। आज हम इन विकासकार्यों के जरिए इन महान
विभूतियों के संकल्प को भी पूरा कर रहे हैं। मैं इन सभी विकासकार्यों के लिए महाराष्ट्र
के सभी लोगों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि आज हर भारतवासी का एक ही
लक्ष्य है, ‘विकसित भारत’… इसलिए हमारी सरकार का हर निर्णय, हर संकल्प,
हर सपना ‘विकसित भारत’ के लिए समर्पित है।  

हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज एक तरफ महायुति सरकार है, जो महाराष्ट्र के विकास को ही

अपना लक्ष्य मानती है। दूसरी ओर कांग्रेस और महाअघाड़ी वाले लोग हैं, उन्हें जब भी

मौका मिलता है, वो विकास के काम को ठप्प कर देते हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में मेट्रो

लाइन-3 की शुरुआत देवेन्द्र फडणवीस के मुख्यमंत्री रहते हुई थी। इसका 60 प्रतिशत

काम उनके कार्यकाल में हो भी गया था, लेकिन फिर महाअघाड़ी की सरकार आ गई।

महाअघाड़ी वालों ने अपने अहंकार में मेट्रो का काम लटका दिया, 2.5 साल तक काम

अटके रहने से प्रोजेक्ट की कीमत 14 हजार करोड़ रुपये बढ़ गई।विपक्ष पर निशाना

साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भारत की सबसे बेईमान और भ्रष्ट पार्टी है। चाहे

कोई भी दौर हो, कोई भी राज्य हो, कांग्रेस का चरित्र नहीं बदलता! उन्होंने कहा कि

आप पिछले एक हफ्ते का हाल देख लीजिए… कांग्रेस के एक CM का जमीन घोटाले

में नाम आया है, उनके एक मंत्री महिलाओं को गालियां दे रहे हैं, उनको अप​मानित

कर रहे हैं, हरियाणा में कांग्रेस का एक नेता ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है। कांग्रेस चुनाव

में बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन सरकार बनने पर जनता के शोषण का नया नया

तरीका खोजती है। आए दिन, नए-नए टैक्स लगाकर अपने घोटालों के लिए पैसा

जुटाना ही इनका एजेंडा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »