हरियाणा के नारनौल में स्कूल बस पलटी

हरियाणा के नारनौल में स्कूल बस पलटी

 कनीना क्षेत्र के गांव उन्हाणी स्थित महिला कॉलेज के पास बृहस्पतिवार सुबह एक स्कूल के बस

चालक चलती बस से कूद गया और बस एक पेड़ से टकराकर पलट गई। दुर्घटना इतनी भयंकर

थी कि बस पलटते ही स्कूली बच्चे बस के शीशों में से बाहर निकल कर गिर गए। इस घटना में

एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ की मौत हो गई है।

ईद की छुट्टी खोला गया स्कूल

बस में कुल 45 बच्चे थे और 37 घायल हैं। जीएल पब्लिक स्कूल कनीना की यह स्कूल बस सेहलंग,

झाड़ली, धनौंदा, से कनीना की ओर बच्चों को लेकर आ रहे थे। ईद की छुट्टी होने के बावजूद

भी छुट्टी नहीं की गई थी।

बस से कूद गया चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक बस से कूद गया। इसके बाद बस का पिछला हिस्सा पेड़ से टकरा

गया। इस कारण बस पलट गई। बस की गति तेज होने की वजह से कुछ बच्चे शीशे तोड़ते हुए बाहर

निकल कर गिए गए। करीब दस बच्चों की हालत गंभीर है और सभी 45 बच्चे घायल हैं। इनको तुरंत

कनीना लाया गया। यहां से कुछ नारनौल, पीजीआइएमएस रोहतक और रेवाड़ी रेफर कर दिए गए।

एक बच्चे छितरौली के बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई है। पुलिस को वैन को उठाकर पुलिस थाने

में ले आई। चालक अभी तक फरार है।

विधायक और नेताओं के आने पर भड़के लोग

घायलों का हाल जानने के लिए विधायक सीताराम यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव और सीएमओ डा.

रमेश आर्य भी अस्पताल में पहुंचे हैं। इस पर यहां पर मौजूद लोगों ने जाम लगाकर हंगामा करना शुरू दिया।

लोगों ने स्कूल संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। चालक अनट्रेंड और शराब का

आदी होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पता चला है कि सेहलंग के

ग्रामीणों ने बस चालक को शराब पिए हुए देखकर रोकने का प्रयास भी किया था, लेकिन वह नहीं रूका।

घटना में आठ बच्चों की मौत हुई है। मृतकों में अधिकांश बच्चे गांव धनौंदा के रहने वाले हैं।

घटनास्थल पर मच गई चीख-पुकार

जैसे ही बस पलटी तो हादसे के साथ ही त्राहि-त्राहि मच गई। हर कोई बच्चों को संभालने में जुटा था।

आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए और उन्होंने बच्चों को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया। पुलिस को

सूचना दे दी गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर अर्थमूअर मशीन की सहायता से बस को उठाया

और पुलिस थाने में ले गई।

 हरियाणा के नारनौल में स्कूल बस पलटी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस का

दुर्घटनाग्रस्त होना बेहद दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के साथ है।

ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन के द्वारा घायल बच्चों को

सहायता पहुंचाई जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »