पुरातत्व विभाग का अनुमान
26/7/2022
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा
राखी गढ़ी हरियाणा
हैरत की बात है कि इस पूरे शहर के साथ एक सोने की फैक्ट्री भी मिली है,
जिसे देखकर लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा है। इस पुराने शहर में
मकानों का ढांचा और रसोई के प्रमाण भी मिले हैं। भारतीय पुरात्व विभाग ने
जब इस शहर को खोजा तो वह उस समय हैरान रह गए, जब उन्हें सोने की
फैक्ट्री का पता चला, यही नहीं बल्कि पुरातत्व विभाग को खुदाई के दौरान सोने और तांबे के गहने भी मिले हैं।
हरियाणा के राखी गढ़ी में मिला 7000 साल पुराना शहर
इससे साबित होता है कि सात हजार साल पुराने इस शहर में बड़े पैमाने पर व्यापार
और कारोबार होता रहा होगा। हरियाणा के शहर हिसार के गांव राखीगढ़ी में
हैरान कर देने वाले इस शहर की कुछ और सच्चाई भी सामने आई है।
पुरातत्व विभाग को खुदाई के बाद इस पुराने शहर में रहने वाले लोगों के
38 कंकाल भी मिले हैं। इनमें से 2 महिलाओं के कंकाल हैं,
जिनके पास से चूडियां, तांबे जडि़त शीशा और कुछ बर्तन हासिल हुए हैं।
पुरातत्व विभाग की मानें तो राखीगढ़ी में हड़प्पा कालीन सोने की फैक्ट्री है
इनमें से एक कंकाल का डीएनए परीक्षण भी करवाया गया, जिससे पता चला कि
वह मूलरूप से अपने देश भारत के ही रहने वाले थे। पुरातत्व विभाग की मानें
तो राखीगढ़ी में हड़प्पा कालीन सोने की फैक्ट्री भी मिली है,
जोकि करीब पांच हजार साल पुरानी है। पुरातत्व विभाग के अनुसार प्रमाणों के
आधार पर उन्होंने गांव राखीगढ़ी में करीब 32 साल पहले खुदाई का काम शुरू किया था।
जैसे जैसे वह खुदाई करते गए वैसे वैसे उनके सामने हजारों
साल पुराने इस शहर के कई चौंकाने वाले प्रमाण मिलते गए।
इसमें से ही एक सोने की फैक्ट्री का पता चलना भी है।
इसके अलावा भी विभाग को कई और महत्वूपूर्ण सामान भी मिला है।
हरियाणा के राखी गढ़ी में मिला 7000 साल पुराना शहर
हड़प्पा काल के दस्तावेज भी मिले अधिकारियों ने बताया कि इस खुदाई के दौरान
जिस सोने की फैक्ट्री का पता चला है, वहां सोने की मात्रा काफी कम है।
इसके साथ ही कुछ लिखित दस्तावेज भी मिले हैं, जिन पर हडप्पा कालीन में
इस्तेमाल होने वाली लिपि लिखी हुई मिली है। फिलहाल इस लिपि को पढऩे
का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक इसे पढऩे में सफलता नहीं मिली है।
मगर कहा जा रहा है कि इस लिखाई को जल्द से जल्द पढ़ लिया जाएगा,
जिसके बाद कई और रहस्यों से पर्दा हट सकेगा। पुरातत्व विभाग के
अधिकारियों का कहना है कि इस जगह को अभी खुला रखा जाएगा
और वहां से जो चीजें मिली हैं , उन्हें म्यूजिम केंद्र में रखा जाएगा।
फिलहाल खुदाई के काम को जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज