
हेमंत सोरेन की सरकार चोरों की सरकार
विपक्ष पर वार करते हुए नड्डा ने कहा कि जहां JMM, RJD और कांग्रेस है,
वहां भ्रष्टाचार है। जहां JMM, RJD और कांग्रेस है, वहां भाई-भतीजावाद है।
जहां JMM, RJD और कांग्रेस है, वहां परिवारवाद है। ये परिवारवाद के
सूचक हैं, ये भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद करने वाले और आपके हक को
लूटने वाले लोग हैं। इसलिए मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आपकी गूंज
दूर-दूर तक जानी चाहिए और 20 तारीख को आपको भाजपा को जिताना
है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार चोरों की सरकार है। ये आपके
हकों और हितों पर डाका डालने वाली सरकार है। इसलिए इनको घर भेजना
जरूरी है।उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 4 करोड़ लोगों को पक्के मकान देने
का काम किया है। इनमें से झारखंड में 18 लाख मकान बने हैं, जिनमें से
21 हजार मकान गिरिडीह जिले में बने हैं। अब मोदी जी को आपने तीसरी
बार प्रधानमंत्री बनाया है, इस बार पहली कैबिनेट में ही मोदी जी ने तय
किया है कि हम 3 करोड़ पक्के घर और बनाकर देंगे, ताकि कोई भी कच्चे
मकान में न सोए। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने झारखंड को 5
नए मेडिकल कॉलेज दिए हैं। आप भाजपा को चुनाव जिता दीजिए, 10 नए
मेडिकल कॉलेज हम और यहां देंगे। देवघर में AIIMS देने का काम हमारी
सरकार ने किया है। मैं दावे से कह सकता हूं कि आज से 3-4 साल बाद कोई
भी मरीज दिल्ली नहीं जाएगा, उसका इलाज यहीं देवघर में होगा।