अचानक AAP ने पंजाब में कर दिया बड़ा बदलाव

अचानक AAP ने पंजाब में कर दिया बड़ा बदलाव
अचानक AAP ने पंजाब में कर दिया बड़ा बदलाव
पंजाब में आप का एक प्रमुख हिंदू चेहरा अरोड़ा पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष होंगे और विधायक
अमनशेर सिंह शेरी कलसी इसके कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। जिम्मेदारी मिलने के बाद अरोड़ा ने कहा
कि सबसे पहले मैं ईश्वर को धन्यवाद देना चाहूँगा।पंजाब में अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाली
आप मे पार्टी में बड़ा परिर्वतन किया है। आप ने शुक्रवार को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन
अरोड़ा को अपनी राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री भगवंत
मान के उस बयान के एक महीने बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह पार्टी की राज्य इकाई
के पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति पर आप नेतृत्व से बात करेंगे और उन्होंने पद छोड़ने की
इच्छा व्यक्त की थी।पंजाब में आप का एक प्रमुख हिंदू चेहरा अरोड़ा पार्टी की राज्य इकाई के
अध्यक्ष होंगे और विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी इसके कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। जिम्मेदारी
मिलने के बाद अरोड़ा ने कहा कि सबसे पहले मैं ईश्वर को धन्यवाद देना चाहूँगा। मैं आप सुप्रीमो
अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, संदीप पाठक और पूरी राजनीतिक
मामलों की समिति को भी धन्यवाद देना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह हमारे
लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं अपनी पार्टी के नेतृत्व को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम
कड़ी मेहनत करेंगे और सरकार के काम को लोगों तक ले जाएंगे, और लोगों के मुद्दों को सरकार
तक लाएंगे और उनका समाधान कराएंगे। 

अचानक AAP ने पंजाब में कर दिया बड़ा बदलाव

इस साल की शुरुआत में मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उपचुनाव जरूरी

हो गया था। इन उपचुनावों को मान के लिए अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, जिनकी सरकार

ने अपने कार्यकाल के ढाई साल पूरे कर लिए हैं। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया कि आज मैंने

अपने दो करीबी सहयोगियों कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी

को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष

और शेरी कलसी कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। उन्होंने लिखा कि मुझे अपने दोनों

साथियों पर पूरा भरोसा है कि वे आने वाले समय में पंजाब में पार्टी और संगठन को मजबूत करेंगे

और नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। पिछले महीने चब्बेवाल में एक रैली को संबोधित करने के बाद

भगवंत मान ने कहा था कि वह सात साल से पंजाब में पार्टी अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। उन्होंने

कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते मेरे ऊपर बड़ी जिम्मेदारियां हैं. मेरे पास 13-14 विभाग हैं। मैं

पूर्णकालिक राज्य इकाई प्रमुख नियुक्त करने के लिए पार्टी से बात करूंगा ताकि जिम्मेदारियों

को विभाजित किया जा सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »