
ट्विस्टेड बन
ट्विस्टेड बन हेयर स्टाइल भी आप आसानी से बना सकती हैं। फॉर्मल लुक पर
इस तरह हेयर स्टाइल परफेक्ट लुक देता है। वहीं आप इस हेयर स्टाइल में
अलग नजर आएंगी। साथ ही लंबे और मीडियम दोनों तरह के बालों वाली
महिलाएं इस हेयर स्टाइल को बना सकती हैं।
मेसी बन
मेसी बन का हेयर स्टाइल आप जल्द ही बना सकती हैं। साथ ही यह हेयर
स्टाइल ऑफिस के लिए परफेक्ट रहेगा। बता दें कि जिन महिलाओं के शॉर्ट
हेयर हैं, वह आसानी से इस हेयर स्टाइल को कैरी कर सकती हैं।
हाफ अप हाफ डाउन
बता दें कि आजकल हाफ अप हाफ डाउन हेयर स्टाइल भी काफी ट्रेंड में चल
रहा है। आप ऑफिस के लिए इस तरह का हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इस
हेयर स्टाइल में जहां आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा और आपकी हेयर
स्टाइल सबसे अलग भी नजर आएगी।
अट्रैक्टिव दिखने के लिए बालों को ऐसे करें स्टाइल
आप ऑफिस के लिए बैरेट क्लिप्स हेयर स्टाइल बना सकती हैं। यह ऑफिस के
लिए परफेक्ट हेयर स्टाइल रहेगा। इस हेयर स्टाइल में जहां आप सबसे अलग
नजर आएंगी, तो वहीं यह हेयर स्टाइल आपको अट्रैक्टिव लुक देने का काम करेगा।