
अदरक से पाएं निखरी त्वचा लेकिन पहले जान लें ये जरूरी बातें
जब आप अदरक को अपनी स्किन पर इस्तेमाल कर रही हैं तो यह बेहद जरूरी है कि आप पहले
पैच टेस्ट जरूर करें। यह थोड़ा तीखा हो सकता है, इसलिए अगर आप इसे सीधे अपनी स्किन पर
लगाती हैं तो इससे आपको रेडनेस, खुजली या जलन की शिकायत हो सकती है। अदरक का रस
निकालकर अक्सर हम अपनी स्किन लगाते हैं। लेकिन कभी भी कच्चे अदरक के रस को सीधे
अपने चेहरे पर न लगाएं। यह बहुत तीखा हो सकता है और आपकी त्वचा को जला या परेशान
कर सकता है। इसलिए इसकी इंटेसिटी कम करने आप इसमें शहद, एलोवेरा या दही भी जरूर
मिक्स करें। कई बार लोग सोचते हैं कि अगर अदरक को लंबे समय तक स्किन पर ऐसे ही
छोड़ा जाता है तो इससे उसे फायदा होता है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। अदरक को आप
महज 5-10 मिनट तक ही स्किन पर लगाए रखें। इसे बहुत देर तक लगा रहने देने से जलन
या लालिमा भी हो सकती है। अगर आपको किसी तरह की जलन या असुविधा का
अहसास होता है, तो इसे तुरंत धो लें।