
भारत के सबसे मशहूर फैशन डिजाइनर में से एक रोहित बल (63) का दो नवंबर को
दक्षिण दिल्ली के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। हृदय
संबंधी समस्याओं से जूझ रहे बल ने ‘लैक्मे फैशन वीक एक्स एफडीसीआई 2024’ के
‘ग्रैंड फिनाले’ में अपना ‘कलेक्शन’ पेश करने के साथ एकबार फिर फैशन की दुनिया में
वापसी की थी। फ़ैशन का सामान बेचने वाली सबसे अच्छी दुकानें हालांकि यह उनका
आखिरी शो बन गया। इस शो में पांडे उनकी ‘शोस्टॉपर’ थीं। पांडे ने अपनी रिश्ते की
बहन के विवाह समारोह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया मंच पर साझा कीं। इसमें
वह सलवार-सूट पहने नजर आ रही हैं।अदाकारा ने बताया कि यह सूट उनकी मां
भावना पांडे का है जिसे रोहित बल ने डिजाइन किया था। पांडे ने लिखा, ‘‘ दुल्हन
दिया श्रॉफ… अपनी बहन की शादी को लेकर उत्साहित हूं लेकिन उसके जाने का
गम भी है.. हालांकि एक भाई मिलने से काफी खुश भी हूं। साथ ही मैंने रोहित बल
द्वारा 21 साल पहले मेरी मां के लिए डिजाइन किया सूट पहना है। गुड्डा तुम हमेशा
रहोगे।’’ रोहित को प्यार से लोग गुड्डा नाम से भी बुलाते थे।