अपनी तिजोरियां भरने में मस्त हैं Congress और JMM

अपनी तिजोरियां भरने में मस्त हैं Congress और JMM
अपनी तिजोरियां भरने में मस्त हैं Congress और JMM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को  झारखंड के रांची में रोड शो किया। इससे पहले
उन्होंने गुमला में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। गुमला में पीएम मोदी ने कांग्रेस
पर एसटी, एससी और ओबीसी की एकता को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप
लगाया। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन पर खनिज, जंगल,
रेत और कोयले जैसे राज्य के समृद्ध संसाधनों को लूटने का आरोप लगाया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस जानती है कि यदि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित
जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग एक हो गए तो वे पार्टी के अस्तित्व के लिए खतरा
पैदा कर देंगे। यही कारण है कि कांग्रेस का शाही परिवार उनकी एकता तोड़ने पर
आमादा है, वे आरक्षण छीनना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस एक आदिवासी
समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश कर रही है। आदिवासी समाज
की ताकत को तोड़ने के एजेंडे के साथ वह उरांव के खिलाफ मुंडा, खारिया के
खिलाफ लोहरा, कोरवा के खिलाफ खरवार आदि को लड़ा रही हैं।’ प्रधानमंत्री
ने कहा कि कांग्रेस उच्च पदों पर आदिवासियों को बर्दाश्त नहीं कर सकती,
यही कारण है कि उसने राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू का विरोध किया और
उनका अपमान करना जारी रखे हुए है। उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री
चंपई सोरेन का भी उल्लेख किया और कहा कि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा
ने इस आदिवासी नेता का अपमान किया।

अपनी तिजोरियां भरने में मस्त हैं Congress और JMM

पीएम मोदी ने दावा किया कि इससे ‘रोटी, माटी और बेटी पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

उन्होंने सत्तारूढ़ सरकार पर घुसपैठियों को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। झामुमो नीत

सरकार पर झारखंड की जमीन, नदियां और पहाड़ बेचकर रेत की तस्करी कर करोड़ों रुपये

कमाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘जिन लोगों ने जनता का पैसा लूटा है वे अपना

जीवन जेल में बिताएंगे, उन्हें पैसा लौटाना होगा।’ उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन के

नेता न केवल संसाधनों को लूट रहे हैं, बल्कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के

लिए रिश्वत भी ले रहे हैं।मोदी ने कहा कि ऐसे लोगों को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार

नहीं है। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि रागी की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा और यह झारखंड के किसानों के

लिए अवसर और समृद्धि लाएगा। उन्होंने कहा, ‘यह मोदी की गारंटी है कि भाजपा के

घोषणापत्र में गोगो दीदी योजना (हर महीने महिलाओं को 2,100 रुपये की वित्तीय

सहायता प्रदान करने का) सहित सभी वादों को पूरा किया जाएगा।’उन्होंने कहा,

‘झारखंड के आने वाले 25 सालों के लिए अगले पांच साल बहुत महत्वपूर्ण हैं।

आपका एक वोट राज्य को विकसित बनाने में योगदान देगा।’ झारखंड में

विधानसभा चुनाव के तहत 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि

मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »