अफगानिस्तान ने रचा इतिहास

अफगानिस्तान ने रचा इतिहास
अफगानिस्तान ने रचा इतिहास
विषमता से सफलता के सफर में अपने  क्रिकेट इतिहास का सबसे सुनहरा पन्ना लिखते
हुए अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली
से बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।किंग्सटाउन
। विषमता से सफलता के सफर में अपने  क्रिकेट इतिहास का सबसे सुनहरा पन्ना लिखते
हुए अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली से
बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जैसे ही
नवीनुल हक ने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर तस्कीन अहमद का विकेट लिया, उनके साथी
खिलाड़ियों से लेकर स्टेडियम में मौजूद समर्थकों तक की आंखें भर आई। कैरेबियाई सरजमीं
से काबुल तक क्रिकेटप्रेमियों को भावविभोर करने वाली इस उपलब्धि का कयास  क्रिकेट
पंडित भी नहीं लगा सके थे। राजनीतिक अस्थिरता, युद्ध की विभीषिका झेलने वाले देश की
ऐसी टीम ने यह कारनामा कर दिखाया जिसके पास अभ्यास के लिये खुद का मैदान तक
नहीं है। 

अफगानिस्तान ने रचा इतिहास

लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने 26 रन देकर तीन विकेट चटकाये। शानदार फॉर्म में चल रहे सलामी

बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज भी खुलकर नहीं खेल पाये और 43 रन बनाने के लिये 55 गेंदें खेल

डाली। जवाब में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 17 . 5 ओवर में 105 रन पर आउट कर दिया।

राशिद खान ने 23 रन देकर और तेज गेंदबाज नवीनुल हक ने 26 रन देकर चार चार विकेट लिये।

बांग्लादेश के लिये लिटन दास (नाबाद 54) अकेले किला लड़ाते रहे। बारिश के कारण खेल कई बार

रूका। अफगानिस्तान ने अब तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपनी सलामी जोड़ी के दम पर जीत

दर्ज की है और आज भी कहानी वही रही। गुरबाज और इब्राहिम जदरान ने 59 रन की साझेदारी की

तो फजलहक फारूकी और नवीनुल ने नयी गेंद से विकेट लिये। शुरूआती विकेट लेने के आदी

फारूकी ने तंजीद हसन को दूसरे ही ओवर में पवेलियन भेजा। इसके बाद नवीनुल ने नजमुल हुसैन

शांतो और शाकिब अल हसन के कीमती विकेट लिये। बांग्लादेश का स्कोर उस समय तीन विकेट

पर 31 रन था जब बारिश के कारण खेल रूका। खेल बहाल होने पर पावरप्ले के छह ओवर में उसने

तीन विकेट पर 46 रन बना लिये थे। ऐसे में राशिद ने गेंद संभाली और लगातार ओवरों में विकेट लिये। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »