अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है
पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के
रूप में समाजवादी पार्टी के दोनों उम्मीदवारों को जिताने के लिए सभी मतदाताओं, समर्थकों,
कार्यकर्ताओं और नेताओं का हार्दिक आभार और दिल से शुक्रिया। 2024 के उत्तर प्रदेश उपचुनाव
परिणामों में, भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नौ में से सात सीटें जीतकर एक प्रमुख जीत
हासिल की। समाजवादी पार्टी (सपा) दो निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल करने में सफल रही।
भाजपा की प्रमुख जीतों में गाजियाबाद और खैर निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, जिससे राज्य में उसकी
उपस्थिति और मजबूत हुई है। इसको लेकर जहां भाजपा में जश्न है वहीं, समाजवादी पार्टी अब
सवाल खड़े कर रही है। उपचुनाव परिणामों को लेकर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट
किया है।
अखिलेश यादव एक्स पर लिखा कि ‘इलेक्शन’ को ‘करप्शन’ का पर्याय बनानेवालों के
हथकंडे तस्वीरों में क़ैद होकर दुनिया के सामने उजागर हो चुके हैं। दुनिया से लेकर देश और उत्तर
प्रदेश ने इस उपचुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा। उन्होंने कहा कि असत्य का
समय हो सकता है लेकिन युग नहीं। उन्होंने लिखा कि अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है… बाँधो
मुट्ठी, तानो मुट्ठी और पीडीए का करो उद्घोष ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे!’
अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है
पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में
समाजवादी पार्टी के दोनों उम्मीदवारों को जिताने के लिए सभी मतदाताओं, समर्थकों, कार्यकर्ताओं और
नेताओं का हार्दिक आभार और दिल से शुक्रिया। उन्होंने कहा कि मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट
से श्री अबू आसिम आज़मी व भिंवडी ईस्ट विधानसभा से श्री रईस कसम शेख़ को जीत की हार्दिक बधाई।
ये पीडीए की एकजुटता की जीत है!यूपी उपचुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के शानदार प्रदर्शन के
बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. पार्टी 9
विधानसभा सीटों में से 7 पर आगे चल रही है, जबकि समाजवादी पार्टी दो पर आगे है। अपनी पहली
प्रतिक्रिया में सीएम योगी ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन को दिया.
उन्होंने नतीजों को डबल इंजन सरकार की सुरक्षा, सुशासन और जन कल्याण की नीतियों में लोगों
के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब बताया।