
अब दिल्ली में पेट्रोल पंप पर लगे नंबर प्लेट रीडर कैमरे
दिल्ली सरकार ने ऐसे वाहनों का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में करीब 350 पेट्रोल पंपों पर
स्वचालित नंबर प्लेट रीडर कैमरे (एएनपीआर) लगाए हैं। यह अभियान मंगलवार सुबह 6 बजे से शुरू
हुआ, जिसमें 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल चालित वाहनों और 10 साल से अधिक पुराने डीजल
वाहनों को ईंधन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। परिवहन विभाग ने अपने संगठन, दिल्ली
पुलिस, यातायात पुलिस और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मियों को शामिल करते हुए
एक विस्तृत तैनाती योजना तैयार की है। परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस
की कई टीमों को दक्षिण दिल्ली के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर तैनात किया गया है। चिराग दिल्ली के
ढींगरा पेट्रोल पंप पर परिवहन प्रवर्तन और दिल्ली यातायात पुलिस की टीम सुबह से ही तैनात देखी
गईं। पेट्रोल पंपों को ऐसे वाहनों को ईंधन न देने का निर्देश दिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि पुराने वाहनों
की पहचान के लिए पंप पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से संचालित कैमरे और स्वचालित हूटर सिस्टम भी
लगाए गए हैं। अगर ऐसा कोई वाहन आता है, तो कैमरे तुरंत उसका पता लगा लेते हैं और कर्मचारियों को
सचेत करने के लिए हूटर बजा देते हैं।ऐसे मामलों में वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया जाता है।