
अब नहीं फटेगा पराठा बनाते समय इन जरुरी टिप्स को फॉलो करें
– ऐसे कई लोग है जो आटा गूंदने के तुरंत बाद परांठा बनाना शुरु कर देते हैं, जिसके कारण
परांठा अच्छा नहीं बन पाता है। आटा गूंदने के बाद कम से कम 10 से 15 मिनट तक इसे
ढककर रख दें। ऐसा करने से ग्लूटन सेट होता और आपका परांठा भी स्वादिष्ट बनेगा।
– पराठें के लिए स्टाफ तैयार करते समय सब्जियों से अतिरिक्त पानी निकाल लें। उबले
आलू से नमी कम करने के लिए उसे फ्रिज में रख दें। जैसा कि- गोभी, मूली और मेथी जैसी
सब्जियों को निचोड़कर पानी निकाल लीजिए।- जब आप पराठें बनाएं तो डबल लेयर वाला
बनाएं। रोटी बेलकर आधे हिस्से पर स्टाफिंग रखें और फिर रोटी को बीच से मोड़ दें। आधे
हिस्से पर भरानवन लगाकर रोटी को दोबारा मोड़ें और तिकोना आकार दें। फिर पराठे को
बेलकर तवे पर सेंक लीजिए।- भरावन कम होने पर पराठें में कोई स्वाद नहीं रहता है,
इसलिए ज्यादा भरावन होने से पराठा बेलना मुश्किल हो जाता है जिस कारण से पराठा
फटने लगता है। यदि आप टेस्टी और खूबसूरत भरावन परांठा बनाना चाहती है, तो
ऐसे में भरावन की मात्रा का ध्यान रखें।